बाबा की समाधि पर पहले विवाद, बाद में सहमत हुए लोग

इसराना के एक मंदिर के बाबा का देहांत हो गया। बाबा की समाधि को लेकर लोगों में एकराय नहीं बनी। देर शाम होते हुए लोग एकत्र होने लगे। इससे पहले की कोई विवाद होता लोगों ने आपस में एक राय बना। तय हुआ कि बाबा की समाधि होगी। कोई इस पर आपत्ति नहीं करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 07:45 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 07:45 AM (IST)
बाबा की समाधि पर पहले विवाद, बाद में सहमत हुए लोग
बाबा की समाधि पर पहले विवाद, बाद में सहमत हुए लोग

संवाद सहयोगी, इसराना : यहां के एक मंदिर के बाबा का देहांत हो गया। बाबा की समाधि को लेकर लोगों में एकराय नहीं बनी। देर शाम होते हुए लोग एकत्र होने लगे। इससे पहले की कोई विवाद होता, लोगों ने आपस में एक राय बना। तय हुआ कि बाबा की समाधि होगी। कोई इस पर आपत्ति नहीं करेगा। दरअसल, पहले ये विचार हो रहा था कि बाबा के शव का अंतिम संस्कार किया जाए। कुछ लोगों का कहना था कि उनकी रीति और परंपरा यही रही है कि शव का संस्कार किया जाएगा। पर कुछ लोग बाबा की समाधि बनाने पर अड़े थे। अब समाधि पर ही सहमति हुई है। पुलिस को भी सूचित किया गया था। पर आपस में ही मामले का समाधान कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी