धमाके के साथ गिरी मकान की छत, मलबे में दबे चार लोग, एक किेशोरी की मौत

कैथल में कसान गांव में एक मकान की छत गिर गई। इससे एक ही परिवार के चार लोग दब गए। इसमें एक किशोरी को गंभीर चोट आई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 10:38 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 10:38 AM (IST)
धमाके के साथ गिरी मकान की छत, मलबे में दबे चार लोग, एक किेशोरी की मौत
धमाके के साथ गिरी मकान की छत, मलबे में दबे चार लोग, एक किेशोरी की मौत

पानीपत/कैथल, जेएनएन। कैथल में धमाके के साथ एक मकान की छत गिर गई। इसमें एक ही परिवार के चार लोग मलबे के नीचे दब गए। दर्दनाक हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि अन्‍य घायल हो गए। पड़ोस के लोगों ने धमाके की आवाज सुनकर सभी को बाहर निकाला। 

कैथल के कसान गांव में वीरवार को एक मकान की छत गिरने से मलबे के नीचे एक परिवार दब गया। इसमें 12 साल की किशोरी की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, वहीं किशोरी के शव का पोस्टमार्टम के लिए उसे सिविल अस्पताल कैथल लाया गया है। 

बारिश की वजह से गिरी छत

बुधवार सुबह हुई बारिश के चलते मकान की छत गिरी। मकान जर्जर हालत में था। सूचना मिलने के बाद किठाना पुलिस चौकी मौके पर पहुंची। हादसे में 12 साल की तमन्ना की मौत हो गई, जबकि उसका पिता 40 वर्षीय रामनिवास, मां 35 वर्षीय बबली, भाई 14 वर्षीय साहिल घायल हो गया। तीनों को शहर के शाह अस्पताल दाखिल करवाया गया।

किठाना चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे। सुबह के समय हादसा हुआ। परिवार मकान में सो रहा था। छत गिरने से धमाका होने पर पड़ोसियों व आसपास के मकानों में रह रहे लोगों ने चारों को बाहर निकाला। लड़की को ज्यादा चोट आने पर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री के 3 रिश्‍तेदार सहित अंबाला में 33 लोग कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 691

ये भी पढ़ें: जिस ब्‍लीच हाउस से जुड़ी तीन बच्‍चों की मौत की कहानी, अब हुआ सील

chat bot
आपका साथी