कैथल में बारिश, छत गिरी, परिवार के तीन लोग दबे, एक की मौत

कैथल में बारिश की वजह से एक मकान की छत गिर गई। छत गिरने की वजह से एक ही परिवार के तीन लोग दब गए। छत गिरने की वजह से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग बचाने पहुंचे। परिवार वालों को निकाले जाने तक एक की मौत हुई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:52 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:52 AM (IST)
कैथल में बारिश, छत गिरी, परिवार के तीन लोग दबे, एक की मौत
कैथल में छत गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग दबे।

कैथल, जागरण संवाददाता। कैथल में दर्दनाक हादसा हुआ। बारिश की वजह से कैथल के डेरा बस्‍ती में एक मकान की छत गिर गई। छत में परिवार के तीन लोग दब गए। इसमें 32 वर्षीय रिंकू पुत्र कृष्‍ण कुमार की मौत हो गई।

इधर, सीवन में मंगलवार सुबह हुई तेज बरसात से गांव पोलड़ में एक मजदूर के मकान की छत गिर गई। गांव पोलड के सतपाल ने बताया कि वह मजदूरी करता है। मंगलवार को सुबह आई तेज बरसात में उनके मकान की छत गिर गई। इस घटना में उसके परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए। सतपाल ने बताया कि परिवार के तीन सदस्य मकान के अंदर थे। अचानक मकान के दरकने की आवाज आने लगी तो हम सभी भाग कर बाहर निकले। जैसे ही हम घर के बाहर निकले तभी मकान की छत गिर गई। इस घटना में बाल बाल बचे सतपाल व उसके परिवार ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि वह बहुत ही गरीब आदमी है और मजदूरी से उसके घर का गुजर बसर होता है। उसके पास मकान बनाने का सामर्थ्य नहीं है। उसे मकान बनाने के लिए अनुदान दिया जाए जिससे वह अपना आशियाना दोबारा से खड़ा कर सके।

प्रशासन से सहयोग की अपील

पिछले दिनों लगातार हुई बरसात एक दिव्यांग व्यक्ति और उसके परिवार पर मुसीबत बनकर आई। बरसात में उसके कच्चे मकान की छत गिर गई। अब 70 प्रतिशत दिव्यांग बिना छत के कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। डीसी प्रदीप दहिया को आर्थिक सहायता के लिए लिखे मांग पत्र में ट्योंठा निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि वह बहुत ही गरीब है। बीपीएल श्रेणी से संबंध रखता है। शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के चलते चलने-फिरने में भी असमर्थ है। विक्रम मेहनत मजदूरी भी नहीं कर सकता है। नया मकान बनाना तो दूर मरम्मत के लिए भी कोई साधन नहीं है। जिला प्रशासन, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से आर्थिक सहायता की फरियाद की है।

chat bot
आपका साथी