Crime News: कुरुक्षेत्र में लूट, बदमाशों ने पति के सिर पर तानी पिस्तौल, पत्नी से उतरवाए जेवरात

पिहोवा में पिस्तौल के बल पर बाइक सवार दो बदमाश सैर पर निकले एक दंपति से सोने की चेन व टाप्स लूट ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी उनके घर पहुंची और वारदात की सारी बात पुलिस को बताई। पुलिस ने तुरंत जिले भर में वीटी कराई।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 01:33 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 01:33 PM (IST)
Crime News: कुरुक्षेत्र में लूट, बदमाशों ने पति के सिर पर तानी पिस्तौल, पत्नी से उतरवाए जेवरात
कुरुक्षेत्र में हथियार के बल पर लूट।

पिहोवा, जागरण संवाददाता। पिहोवा शहर थाना पुलिस के अंतर्गत शिवपुरी रोड पर बुधवार सुबह पौने छह बजे पिस्तौल के बल पर बाइक सवार दो बदमाश सैर पर निकले एक दंपति से सोने की चेन व टाप्स लूट ले गए। इससे पहले की दंपति कुछ समझ पाता आरोपित मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर वीटी की, मगर आरोपित फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार

पिहोवा के मुख्य बाजार निवासी प्रीति ने पिहोवा शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि सुबह साढ़े पांच बजे वह पति पुनीत के साथ घर से सैर करने के लिए गई थी। वह गुहला रोड से मुलतानी कालोनी होते हुए जब शिवपुरी रोड पर पहुंचे तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए। दोनों युवकों ने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे। इनमें एक युवक उनके पास आया और उसके पति के सिर पर पिस्तौल तान कर मोबाइल, जेवर व नकदी उसके हवाले करने की बात कही। पिस्तौल के डर से उन्होंने अपनी सोने की डेढ़ तोले चेन व टाप्स उतार कर उन्हें दे दिए। आरोपित लूट करने के बाद माडल टाउन की तरफ फरार हो गए। घर पहुंच कर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी उनके घर पहुंची और वारदात की सारी बात पुलिस को बताई। पुलिस ने तुरंत जिले भर में वीटी कराई। इसके साथ ही पंजाब पुलिस को भी सूचित किया, मगर आरोपित पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस: जगदीश

पिहोवा शहर थाना पुलिस प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है। मामले में सीआइए की टीमें भी जांच कर रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। देर शाम तक आरोपितों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

chat bot
आपका साथी