उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के लिए ट्रायल पर बसें शुरू

वीरवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए तीन रोडवेज बसों को ट्रायल बेस पर चलाया गया। इसमें दो हरिद्वार और एक उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई। अब 20 जून तक उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के लिए सभी रोटेशन बहाल होने की संभावना है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:55 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:55 AM (IST)
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के लिए ट्रायल पर बसें शुरू
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के लिए ट्रायल पर बसें शुरू

जागरण संवाददाता, पानीपत : यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। वीरवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए तीन रोडवेज बसों को ट्रायल बेस पर चलाया गया। इसमें दो हरिद्वार और एक उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई। अब 20 जून तक उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के लिए सभी रोटेशन बहाल होने की संभावना है। इसके लिए अभी ट्रायल के तौर पर देखा जा रहा है कि कहीं कोई परेशानी तो नहीं। अगर ट्रायल सफल रहा तो पुरानी रोटेशन भी बहाल हो जाएगी। इससे यात्रियों को लंबे रूट की सुविधा मिल सकेगी।

लाकडाउन के चलते पिछले डेढ़ माह से उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के लिए रोडवेज ने अपनी रोटेशन बंद की हैं। साथ ही, कई रूट को भी बंद किया हुआ है। कुछ रूट पर सवारियों की मांग के अनुसार की बसें चलाई जा रही थी। अब रोडवेज ने यात्रियों को राहत देते हुए ट्रायल बेस पर उत्तर प्रदेश के लिए बसें चलाई हैं। उत्तर प्रदेश के लिए बसें चलाने के लिए पिछले कई दिनों से मांग आ रही थी। इसके बाद ट्रायल शुरू कर दिया। हालांकि रोडवेज ने उत्तर प्रदेश सरकार से अनुमति मांगी थी, लेकिन कोई जवाब नहीं आने के कारण ट्रायल बेस पर बसों को चलाना पड़ा।

पिछले दिनों रोडवेज ने राजस्थान और हिमाचल के लिए रोटेशन प्रक्रिया के तहत बसें चलाई हैं। इनमें हिमाचल के चितपूर्णी, राजस्थान का जयपुर व अलवर रूट के लिए ही रोटेशन बहाल हुआ है। डिपो के स्टेशन सुपरवाइजर रमेश कादियान ने जागरण को बताया कि उम्मीद है कि जल्द रोडवेज सेवा पूरी तरह से बहाल हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी