40.72 लाख से बनेंगी गलियां, दूर होगी पानी निकासी की समस्याएं

वार्ड-चार में 40.72 लाख से गलियां बनाई जाएंगी। नगर निगम ने टेंडर लग दिया है। गोरी प्लेस से कृष्णा हाउस तक कृष्ण सैनी से नंदलाल हाउस उमा शंकर से कृष्ण वाया शिव मेटेरियल से होते हुए संदीप के घर तक गलियां बनाई जाएगी। यह क्षेत्र ग्रामीण में आता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:44 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:44 PM (IST)
40.72 लाख से बनेंगी गलियां, दूर होगी पानी निकासी की समस्याएं
40.72 लाख से बनेंगी गलियां, दूर होगी पानी निकासी की समस्याएं

जागरण संवाददाता, पानीपत : वार्ड-चार में 40.72 लाख से गलियां बनाई जाएंगी। नगर निगम ने टेंडर लग दिया है। गोरी प्लेस से कृष्णा हाउस तक, कृष्ण सैनी से नंदलाल हाउस, उमा शंकर से कृष्ण वाया शिव मेटेरियल से होते हुए संदीप के घर तक गलियां बनाई जाएगी। यह क्षेत्र ग्रामीण में आता है। इससे पानी निकासी की समस्या का भी समाधान होगा। लोगों की यह काफी पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। इससे पहले भी लोग गलियों को पक्का करवाने की मांग कर चुके है। अब कई साल बीत जाने के बाद मांग पूरी हो रही है।

वार्ड चार में गलियां बनने से पानी निकासी की समस्या दूर होगी। बारिश के समय गलियों में जलभराव हो जाता है। इससे बारिश होने के कई दिन बाद भी गलियों में पानी भरा रहता है। अब नगर निगम ने टेंडर लगा दिया है। इस टेंडर का वर्कआर्डर जारी करवाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस तरह इसी एरिया के चारों तरफ की गलियां ब्लाक की ईंटें बिछाकर पक्की जाएगी। नगर निगम द्वारा वर्कआर्डर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही वर्कआर्डर जारी करवाकर काम शुरू किया जाएगा। इससे लोगों ने राहत की सास ली। पहले भी कई बार लोग गलियों को पक्का करवाने के लिए मांग कर चुके हैं। पानी निकासी के लिए बनाए जाएंगे चैंबर

गलियों के निर्माण के दौरान पानी निकासी के लिए चैंबर बनाए जाएंगे, ताकि बारिश के दौरान गलियों में पानी जमा न हो सके। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रत्येक गली पर एक चैंबर बनाया जाएगा। इसके लिए सीवर के मेन हाल तक विशेष लेवल तय किया जाएगा और साथ ही जो नालियां कंडम हालात में है। उन्हें ठीक किया जाएगा। तीन माह में होगा काम पूरा

जैसे ही लगे टेंडर का वर्कआर्डर जारी होता है, इसके तुरंत बाद तीन माह में काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए पार्षद खुद निर्माण कार्य की खुद रिपोर्ट ली जाएगी। गलियां बनने से पानी निकासी की समस्या दूर होगी

वार्ड चार के पार्षद रवींद्र नागपाल ने जागरण से बातचीत में बताया कि वार्ड चार में ग्रामीण क्षेत्र की गलियां बनाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर लग चुका है। जल्द ही वर्कआर्डर भी जारी करवाया जाएगा। गलियां बनने से पानी निकासी की समस्या दूर होगी।

chat bot
आपका साथी