यमुनानगर में अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे, युवती, महिला समेत चार की मौत

यमुनानगर में अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे हुए। इन हादसोंो में युवती महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। बाइक को कैंटर ने टक्‍कर मारी इससे दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दूसरी जगह हादसे में एक युवती की मौत हुई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 01:46 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 01:46 PM (IST)
यमुनानगर में अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे, युवती, महिला समेत चार की मौत
यमुनानगर में अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में चार की मौत।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। कैंटर की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय मोहन राम व 63 वर्षीय धर्मपाल की मौत हो गई थी। दोनों के शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में पुलिस ने आरोपित चालक पर केस दर्ज किया है। उसकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। मंगलवार की रात बूड़िया रोड पर सैनी फार्म के पास उनकी बाइक काे कैंटर ने टक्कर मार दी। जब उन्हें अस्पताल में लेकर आए, तो यहां पर उनकी मौत हो गई थी। वहीं दो और जगहों पर हुए हादसे में महिला व युवती की मौत हो गई।

बूड़िया निवासी धर्मपाल जगाधरी के श्‍मशान घाट में बतौर सफाईकर्मी का कार्य करते थे। उनके साथ ही बूड़िया का मोहनलाल भी यहां शव वाहन पर बतौर ड्राइवर लगा हुआ था। दोनों मंगलवार की रात करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह सैनी फार्म के पास पहुंचे, तो उन्हें कैंटर ने टक्कर मार दी थी। जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद आरोपित चालक फरार हो गया था।

मोहन राम इकलौता बेटा, मां की हो चुकी मौत

मोहन राम इकलौता बेटा था। उसकी शादी हो चुकी है। दो बेटे हैं। वहीं उसकी मां की करीब डेढ़ माह पहले बीमारी की वजह से मौत हाे चुकी है। परिवार में केवल वही कमाने वाला था। काफी समय से वह शव वाहन पर बतौर ड्राइवर लगा हुआ था। बीच में उसने नौकरी छोड़ दी थी। अब करीब दो माह पहले ही दोबारा फिर नौकरी पर लगा था।

कार ने बाइक में मारी टक्कर, पीछे बैठी महिला की मौत

कुरुक्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी देशराज अपनी पत्नी 54 वर्षीय परमजीत कौर के साथ बाइक पर यहां शिवपुरी बी कालोनी में अपनी ससुराल के लिए आ रहे थे। जब वह करीब सवा 11 बजे नेशनल हाईवे पर हरनौल मोड के पास पहुंचा, तो पीछे से गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को दाहिनी साइड से टक्कर मारी। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह दोनों बाइक सहित नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद आरोपित चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सड़क पर गिरते ही परमजीत का सिर लगा। जिससे वह बेहोश हो गई। वहीं देशराज की भी टांगों में चोटें आई। राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस बुलाकर सिविल अस्पताल जगाधरी में में दाखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने परमजीत को मृत बता दिया। थाना छप्पर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया।

बाइक की टक्कर से युवती की मौत

बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव परवालो निवासी रामपाल ने बताया कि उनके मामा का लड़का 45 वर्षीय राजेंद्र काफी समय से यही गांव में परिवार सहित रहता है। उसके पास तीन लड़कियां व दो लड़के हैं। मंझली बेटी 20 वर्षीय गीता परिधि पार्लर में नौकरी करती थी। मंगलवार की रात को वह ड्यूटी खत्म कर लौट रही थी। जब वह बूड़िया चौक पर सड़क पार करने लगी, तभी गति से बाइक सवार आया और गीता को सीधा टक्कर मारी। जिससे वह उछलकर सड़क पर जा गिरी। उसकी आंख व सिर में काफी चोटें आई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भिजवाया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत बता दिया। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने आरोपित चालक पर केस दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी