Road Accident: जींद में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो सगे भाइयों को कार ने टक्कर मारी, मौत

जींद में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। बाइक सावर दोनों भाइयों को कार ने टक्कर मार दी। दोनों भाई बाइक से दुकान का सामान लेकर सफीदों से अपने गांव वापिस लौट रहे थे।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 07:10 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:10 PM (IST)
Road Accident: जींद में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो सगे भाइयों को कार ने टक्कर मारी, मौत
जींद में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत।

सफीदों (जींद), संवाद सूत्र। सफीदों-असंध सड़क मार्ग पर गांव खेड़ा खेमावती के पास घटित हुई एक सड़क दुर्घटना में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों सगे भाई समीपवर्ती गांव आफताबगढ़ के थे। मृतकों की पहचान निशान (28) व बलविंद्र (26) के रूप में हुई। मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव आफताबगढ़ निवासी निशान (28) व बलविंद्र (26) अपनी मोटरसाइकिल पर दुकान का सामान लेकर सफीदों से अपने गांव वापिस लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव खेड़ा खेमावती स्थित निर्माणाधीन आईटीआई के पास पहुुंचे तो सामने से असंध की ओर से आ रही एक गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

दोनों भाईयों को कार ने रौंदा

टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरे ही थे कि पीछे से आ रही एक कार एकदम से उनके ऊपर से निकल गई। दो वाहनों की चपेट में दोनों भाई बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के दौरान हुई तेज आवाज को सुनकर मौके पर काफी तादाद में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। किसी ने युवकों की पहचान करके घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। लोग दोनों घायल भाईयों को किसी गाड़ी में सफीदों के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां पर डाक्टरों ने बलविंद्र को मृत्त घोषित कर दिया। वहीं डाक्टरों ने दूसरे भाई निशान को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन सभी प्रयास असफल रहे। डाक्टरों ने निशान को भी मृत्त घोषित कर दिया। दोनों भाईयों की मृत्यु की खबर पाकर परिजनों व गांव के लोगों में गहरी शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल

अस्पताल परिसर में काफी तादाद में ग्रामीण व परिजन एकत्रित हो गए। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां को जैसे ही पता लगा तो वह बेहोस होकर गिर गई। वहीं पिता जरनैल सिंह के आंखो से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। उसे क्या पता था कि अपने हाथों से पाले दोनों लाल उसे अकेला छोड़कर चले जाएंगे। मृतक युवक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते थे। मृतक निशान के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं तथा बलविंद्र की एक ही लड़की है, जिसे उसने गोद ले रखा है। दोनों भाई गांव में किरयाणा की दुकान चलाकर परिवार का गुजर-बसर कर रहे थे। निशान बहुत जल्द विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही थी।

chat bot
आपका साथी