पहले महिला नहर में कूदी, फिर पानीपत के राइस मिलर ने लगा दी छलांग

नहर में कार से उतरकर पहले मॉडल टाउन निवासी महिला नहर में कूद गई। इसके बाद राइस मिलर ने छलांग लगा दी। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 12:45 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 12:46 PM (IST)
पहले महिला नहर में कूदी, फिर पानीपत के राइस मिलर ने लगा दी छलांग
पहले महिला नहर में कूदी, फिर पानीपत के राइस मिलर ने लगा दी छलांग

पानीपत, जेएनएन। मॉडल टाउन निवासी एक राइस मिलर और एक महिला ने बुधवार देर रात असंध नाका चौकी से 100 मीटर दूर सरकारी नर्सरी के सामने दिल्ली पैरलल नहर में छलांग लगा दी। दोनों लापता हैं। नहर के दूसरे छोर पर स्थित फ्यूचर सोलर शोरूम के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के अनुसार, पहले महिला ने नहर में छलांग लगाई। इसके बाद कारोबारी रोहित गर्ग उर्फ रोमी कूदे। कार की खिड़की व हैंडरेस्ट पर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस 15 गोताखोरों की मदद से नहर में उनकी तलाश करा रही है। घटना रात 1:15 बजे की है। 

मॉडल टाउन के हुकमचंद गर्ग की शुगर मिल के पास और नौल्था में राइस मिल (जीआरएम) हैं। इन्हें उनके बड़े बेटे रोहित (45) और छोटे बेटे अतुल गर्ग संभालते हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार रात रोहित ने आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल के पीछे दॅ पानीपत क्लब में दोस्तों के साथ पार्टी की। इसके बाद 11:30 बजे वे एचआचर 06 एके 7979 मर्सिडीज कार से दोस्तों के साथ घर के लिए निकले। 

रोहित।

महिला को कॉल करके बुलाया
एक दोस्त को उसके घर छोड़ा जबकि दूसरा दोस्त मॉडल टाउन निवासी हरदीप गाड़ी में ही रहा। बाद में हरदीप मॉडल टाउन में गुरुद्वारे के पास उतर गया। एक बजे रोहित ने पत्नी ममता को कॉल कर कहा कि दस मिनट में घर लौट रहे हैं, बाहर आ जाना। घूमने चलेंगे और आइसक्रीम खाएंगे। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। 

सरकारी नर्सरी के सामने मिली कार
जब रोहित घर नहीं पहुंचे तो छोटा भाई अतुल व परिजन उनकी तलाश करने लगे। उन्हें करीब 3:30 बजे रोहित की कार सरकारी नर्सरी के सामने खड़ी मिली। कार की लाइटें जल रही थीं। पटरी पर उनकी चप्पल पड़ी थी। प्रात: 4:15 बजे अतुल ने असंध नाका चौकी पुलिस को सूचना दी। रोहित व महिला का मोबाइल फोन भी नहीं मिला है। कुरुक्षेत्र, मधुबन और पटियाला से भी गोताखोर बुलाए गए जिन्होंने देर शाम तक करीब सात किलोमीटर तक नहर को छान मारा, लेकिन रोहित व महिला का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

तलाश जारी
मॉडल टाउन निवासी रोहित गर्ग और एक महिला लापता हैं। नहर में तलाश की जा रही है। दोनों के मोबाइल फोन का भी पता लगाया जा रहा है। घटना की वजह ढूंढ रहे हैं। सीआइए 1 भी मामले की जांच कर रही है।  
-सुमित कुमार, एसपी पानीपत 

chat bot
आपका साथी