बाबा का स्मरण करने से जीवन में मिलेगा सुख : प्रेम गिरी महाराज

गुरु मां प्रेम गिरी महाराज ने कहा कि जीवन में सुख चाहते हो तो बाबा जी का स्मरण करो। प्रेम सदाचार जीवन में अपनाओ। भाव में किसी का बुरा करने की मत सोचो। भगवन सदैव भाव के भूखे होते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:08 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:08 PM (IST)
बाबा का स्मरण करने से जीवन में मिलेगा सुख : प्रेम गिरी महाराज
बाबा का स्मरण करने से जीवन में मिलेगा सुख : प्रेम गिरी महाराज

जागरण संवाददाता, पानीपत : गुरु मां प्रेम गिरी महाराज ने कहा कि जीवन में सुख चाहते हो तो बाबा जी का स्मरण करो। प्रेम, सदाचार जीवन में अपनाओ। भाव में किसी का बुरा करने की मत सोचो। भगवन सदैव भाव के भूखे होते हैं। प्रेम गिरी महाराज किशनपुरा स्थित मंदिर शिव शक्ति सिद्ध बाबा बालकनाथ में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में काम करना चाहिए। जो बीत गया है, वो वापस आने वाला नहीं है। भविष्य में क्या होगा, इसका कुछ नहीं पता। यदि वर्तमान में अच्छे काम करेंगे तो भविष्य अच्छा होगा। कर्म पर ही सबकुछ निर्भर है। इस अवसर पर बाबा बालकनाथ का गुणगान किया गया। 'जोगिया जोगिया घर आ जा मेरे जोगिया', ''सात लाईयां वाले करने दर्शन तेरे, करने दर्शन तेरे बाबा करने दर्शन तेरे'' आदि भजनों पर लोग झूमते रहे। भजन संकीर्तन के बाद आरती की। अटूट भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर चंद्रभान वर्मा, पुनीत अरोड़ा, शिवम गाबा, प्रवीण चराया, कपिल वर्मा, गोरख कक्कड़, सोनू नारंग, अलका गाबा, मोनू मेहरा, संतोष कोचर, सुषमा अरोड़ा, किरना खुराना, चंचल अरोड़ा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी