रोडवेज ने शुरू की इंटर स्टेट की रोटेशन, राजस्थान व हिमाचल के लिए बसें शुरू

नए रोटेशन पर नहीं बनी सहमति पुरानी ही होगी बहाल।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:46 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:46 AM (IST)
रोडवेज ने शुरू की इंटर स्टेट की रोटेशन, राजस्थान व हिमाचल के लिए बसें शुरू
रोडवेज ने शुरू की इंटर स्टेट की रोटेशन, राजस्थान व हिमाचल के लिए बसें शुरू

नए रोटेशन पर नहीं बनी सहमति, पुरानी ही होगी बहाल व उत्तर प्रदेश सरकार से रोडवेज ने मांगी मंजूरी

जागरण संवाददाता, पानीपत : यात्रियों के लिए राहत भरी खबर हैं। रोडवेज ने इंटर स्टेट के लिए रोटेशन प्रक्रिया के अनुसार बसें चलाने का फैसला लिया है। इसमें राजस्थान, हिमाचल व पंजाब के लिए रोटेशन प्रक्रिया के तहत बसें चलाई गईं। इसके साथ ही नई रोटेशन पर भी सहमति नहीं सकी। इसके कारण अब पुरानी रोटेशन ही बहाल होगी। रोडवेज ने उत्तर प्रदेश सरकार से बसें चलानी की अनुमति मांगी है। उम्मीद है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश के लिए भी बसें चल सकेंगी। इसके लिए रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली है।

लाकडाउन के चलते पिछले डेढ माह से रोडवेज ने अपनी रोटेशन बंद की है। साथ ही, कई रूट को भी बंद किया हुआ है। कुछ रूट पर सवारियों की मांग के अनुसार की बसें चलाई जा रही थी। अब रोडवेज ने यात्रियों को राहत देते हुए तय समय के अनुसार ही लंबे रूट की कुछ बसों को चलाने का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को फायदा होगा। अब उत्तर प्रदेश का रूट खुलना बाकी रह गया है। आने वाले एक या दो दिन में उत्तर प्रदेश का रूट बहाल हो जाएगा। इसके बाद पुरानी रोटेशन भी बहाल हो सकती है।

बगैर रोटेशन से यात्रियों को होती हैं परेशानी

बगैर रोटेशन के बसें चलने से यात्रियों को ये पता नहीं होती कि कब कौन सी बस चलेगी या नहीं। इससे यात्रियों को बहुत परेशानी होती है। कई बार तो जिस रूट पर यात्रियों को जाना होता है, अगर उस रूट के लिए सवारी नहीं बनी तो बस कैंसिल हो जाती है। वहीं रोटेशन शुरू होने से ये पक्का होता है कि उस रूट पर बस जाएगी।

आनलाइन बुकिग नहीं हुई शुरू

लंबे रूट की रोटेशन शुरू होने के बाद उम्मीद थी। कि आनलाइन बुकिग का आप्शन खुल जाएगा। लेकिन अभी तक यह आप्शन नहीं खुला। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार जब तक सभी रोटेशन बहाल नहीं हो जाती है, तब तक आनलाइन बुकिग नहीं खुलेगी।

रोटेशन के अनुसार इन रूट पर चलेगी बसें रूट का नाम जाने का समय

पानीपत-चितपूर्णी सुबह 10 बजे

पानीपत-जयपुर सुबह 7 बजे

पानीपत-अलवर सुबह 5:30 मिनट

वर्जन इंटर स्टेट की रोटेशन की शुरू

रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर कर्मबीर ने जागरण से बातचीत में बताया कि अभी धीरे-धीरे कर रोटेशन बहाल की जाएगी। अभी राजस्थान व हिमाचाल की रोटेशन बहाल की है। जल्द ही उत्तर प्रदेश की भी बसें बहाल की जाएगी।

chat bot
आपका साथी