राहत की खबर, निगम ने शुरू की कवायद, पानीपत में पार्क व सड़कों का 84.88 लाख से होंगे विकास कार्य

पानीपत में वार्ड 14 के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पार्क और सड़कों के लिए निगम विकास कार्य शुरू कर रहा है। निगम अब 84.88 लाख रुपये से विकास कार्य कराएगा। निगम ने जारी किया टेंडर। ग्रीन पार्क में लगाए जा रहे जिम ।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 08:05 AM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 01:54 PM (IST)
राहत की खबर, निगम ने शुरू की कवायद, पानीपत में पार्क व सड़कों का 84.88 लाख से होंगे विकास कार्य
पानीपत में पार्कों और सड़कों के सुधार की कवायद शुरू।

पानीपत, जागरण संवाददाता। वार्ड 14 में अब पार्क व सड़कों के हालात जल्द ही सुधरने जा रहे है। इसके लिए निगम ने 84.88 लाख का टेंडर लगा दिया है। इसमें सेक्टर 12 में स्थित ग्रीन पार्क में के लिए 39.04 लाख का वर्कआर्डर जारी कर काम शुरू कर दिया गया है। इसमें सड़कों को भी बनाने के लिए वर्कआर्डर जल्द ही जारी किया जाएगा। इसमें वार्ड की सड़कें इंटरलाकिंग की बनाई जाएगी। इसके लिए वार्ड में ऐसी सड़कों को चयनियत किया गया है। जहां काम शुरू किया जाएगा।

वार्ड 14 में मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहा है। अब हर समस्या का समाधान के लिए निगम ने लाखों रुपये का टेंडर लगा दिया है। इसमें डीएवी पार्क, एकता पार्क, गंगा पार्क के आसपास की सड़कें बनवाई जाएगी। इसके साथ ही घोस अली एरिया की सड़कों की भी रिपेयरिंग की जाएगी। इन सभी क्षेत्र की सड़कों की रिपोर्ट तैयार पार्षद शकुंतला गर्ग ने निगम को दे दी हैं। इससे आसपास लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

सेक्टर 11 व 25 में ज्यादा सड़कों की हालात खराब

सेक्टर 11 व 25 में सबसे ज्यादा सड़कों की हालात खराब हो चुकी है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद गहरे गड्ढे बने हुए है। इससे आए दिन हादसे का आंदेशा बना रहता है। सड़कों के निर्माण के लिए बजट जारी हुआ है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।

वार्ड की सभी समस्याओं का समाधान करवाया जा रहा

वार्ड 14 की पार्षद शकुंतला गर्ग ने जागरण से बातचीत में बताया कि निगम को वार्ड की समस्याओं का ब्योरा सौंपा था। अब सड़कों व पार्क मेंटेनेंस के लिए 84.88 लाख का टेंडर लग चुका है। कुछ प्रोजेक्ट का कार्य शुरू हो चुका है।

chat bot
आपका साथी