दिनभर में बादल छाए रहने से गर्मी से मिली राहत

दो दिन पहले अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। गर्म हवा चल रही थी। शुक्रवार को बदले मौसम के बाद तापमान में 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:41 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:41 AM (IST)
दिनभर में बादल छाए रहने से गर्मी से मिली राहत
दिनभर में बादल छाए रहने से गर्मी से मिली राहत

जागरण संवाददाता, पानीपत : शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। कुछ देर बूंदाबांदी भी हुई। बिगड़े मौसम से किसानों की चिता बढ़ गई। अनाज मंडियों में लाखों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है। पिछले 48 घंटों में तेज हवा और बूंदाबांदी से फसल की कटाई प्रभावित हुई है। विभाग ने 20 अप्रैल तक इस तरह का मौसम रहने की संभावना व्यक्त की है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।

दो दिन पहले अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। गर्म हवा चल रही थी। शुक्रवार को बदले मौसम के बाद तापमान में 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बूंदाबांदी से लू में राहत मिली, लेकिन किसानों की चिता बढ़ गई है। जिले में 12 खरीद केंद्र और मंडियों गेहूं की खरीद हो रही है, लेकिन बारदाना न होने व लिफ्टिग धीमी होने के कारण लाखों क्विंटल गेहूं मंडी में सड़कों पर खुले में पड़ा है। बदलते मौसम ने किसानों के साथ-साथ आढ़तियों को चितित कर दिया है। गेहूं खरीद होने के बाद बारदाने की कमी के कारण परेशानी है। मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल तक मौसम अपरिवर्तनशील है। बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

वायु गुणवत्ता का स्तर बिगड़ा

वहीं वायु गुणवत्ता के स्तर में कोई सुधार नहीं हो रहा है। शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 147 अंक दर्ज किया गया। जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। शहर में उद्योगों की चिमनियां लगातार काला धुआं छोड़ रही हैं। आंधी चलने से भी एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार नहीं हो रहा।

chat bot
आपका साथी