Weather Update: मौसम ने दी राहत, धूप खिली, जानिए अब कैसा रहेगा

पानीपत में मौसम ने राहत दी। बुधवार को धूप खिली। हालांकि तापमान में ज्‍यादा अंतर नहीं दिखाई दिया। न्‍यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शीतलहर भी जारी रही। मौसम ि‍विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले पांच दिनों में मौसम परिवर्तनशील होगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 05:56 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 05:56 PM (IST)
Weather Update: मौसम ने दी राहत, धूप खिली, जानिए अब कैसा रहेगा
पानीपत में ठंड से राहत मिली है।

पानीपत, जेएनएन। बुधवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रही। दो दिन पहले ठिठुरन भरी सर्दी पड़ रही थी। रविवार और सोमवार को दिन भर धुंध छायी रही थी। मंगलवार 26 जनवरी को मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। सुबह शाम धुंध छायी रह सकती है अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने की संभावना से रात्रि तापमान में गिरावट रह सकती है। अगले चार पांच दिन सुबह शाम को कोहरा छाया रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार मौसम बदल रहा है। 

मौसम साफ होने के कारण पार्कों में रौनक रही। ठिठुरन भरी सर्दी से राहत रही। वायु गुणवत्ता में सुधार रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स 180 अंक रहा। दो दिन पहले वायु गुणवत्ता का स्तर 200 अंक से ऊपर चल रहा था। 

पिछले कई दिनों से मौसम खराब रहने से डाइंग उद्योगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब मौसम खुलने से रंगाई किया हुआ धागा आसानी से सूख सकेगा। अगले 24 घंटे में सुबह शाम को धुंध पडऩे की संभावना है। दिन में मौसम साफ रहेगा।  

 

समर सीजन की तैयारी 

सर्दी का सीजन समाप्ति पर है दुकानदार समर सीजन की तैयारी है सर्दी का बचे गर्म कपड़ो, जैकेट आदि की सेल निकाली जा रही है। कई प्राडक्ट पर तो 50 फीसद तक की छूट दी जा रही है। पालिका बाजार के दुकानदार प्रवीण ने बताया कि सीजन समाप्ति पर है। जो सामान बच जाता है उसे कम दाम पर बेच दिया जाता है। यदि वह बच जाता है तो पूरे साल उसकी लागत ब्लाक हो जाती है। 

chat bot
आपका साथी