हरियाणा से हिमाचल जाने वाले यात्रियों राहत, कुरुक्षेत्र से मनाली रूट की बस सेवा शुरू

हरियाणा से हिमाचल जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश में भूस्‍खलन के बाद एक बार फिर से इस रूट पर बस सेवा शुरू कर दी गई। मनाली के लिए कुरुक्षेत्र डिपो से शाम 540 पर रवाना होगी बस।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 10:00 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 10:00 AM (IST)
हरियाणा से हिमाचल जाने वाले यात्रियों राहत, कुरुक्षेत्र से मनाली रूट की बस सेवा शुरू
कुरुक्षेत्र से मनाली के लिए बस सेवा शुरू।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से कुरुक्षेत्र-मनाली रूट को 14 दिनों के बाद फिर से खोल दिया गया है। अब यात्री डिपो से शाम 5:40 पर मनाली रवाना होने वाली बस में फिर से सफर कर सकेंगे।

गौरतलब है कि 13 जुलाई की देर शाम को डिपो कुरुक्षेत्र को हिमाचल प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन की ओर से सूचना मिली थी कि मंडी-मनाली नेशनल हाइवे पर कई स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है। मंडी और पंडोह के बीच करीब सात मील नामक स्थान पर काफी मलबा आने के कारण सड़क पूर्ण से बंद हो गई है। इसके अलावा कुल्लू से वाया कटोला मंडी आने वाले रास्ते पर कन्नौज नामक स्थान पर भी काफी मलबा भू-स्खलन के कारण गिर चुका है। इसलिए प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से मनाली आने वाली बसों को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जाता है। जिसके बाद से 14 जुलाई से कुरुक्षेत्र-मनाली रूट अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया था। अब दोबारा से हिमाचल प्रदेश सरकार का मैसेज मिलने के बाद कुरुक्षेत्र डिपो से मनाली रूट शुरू कर दिया गया है। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

कुरुक्षेत्र से मनाली तक का किराया 750 रुपये

आशीष कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र डिपो से लेकर मनाली डिपो तक 418 किलोमीटर पड़ता है। इस रूट पर रोडवेज बस 30 अड्डों पर अपनी सेवाएं देगी। कुरुक्षेत्र से मनाली तक प्रति यात्री 750 रुपये किराया लगेगा।

'हिमाचल प्रदेश की ओर से भूस्खलन से राहत की सूचना मिलने पर कुरुक्षेत्र से कुल्लू-मनाली रूट फिर से शुरू कर दिया गया है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों की सैर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। मनाली रूट पर कुरुक्षेत्र से मनाली बस 30 अड्डों पर अपनी सेवाएं देगी।

अशोक मुंजाल, महाप्रबंधक, डिपो कुरुक्षेत्र।'

chat bot
आपका साथी