रेड रिबन का असर! मास्क-शारीरिक दूरी दिखने लगी

सिविल अस्पताल में सोमवार को ओपीडी संख्या 1300 को पार कर गई। मास्क पहनने के बाद मरीजों को प्रवेश देने की सख्ती अब रंग लाने लगी है। ओपीडी ब्लॉक में रखी बैंचों पर बांधे रेड रिबन ने भी मरीजों-तीमारदारों को सोचने पर विवश किया है। नतीजा शारीरिक दूरी का पालन भी होता दिखा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 09:38 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 09:38 AM (IST)
रेड रिबन का असर! मास्क-शारीरिक दूरी दिखने लगी
रेड रिबन का असर! मास्क-शारीरिक दूरी दिखने लगी

जागरण संवाददाता, पानीपत : सिविल अस्पताल में सोमवार को ओपीडी संख्या 1300 को पार कर गई। मास्क पहनने के बाद मरीजों को प्रवेश देने की सख्ती अब रंग लाने लगी है। ओपीडी ब्लॉक में रखी बैंचों पर बांधे रेड रिबन ने भी मरीजों-तीमारदारों को सोचने पर विवश किया है। नतीजा, शारीरिक दूरी का पालन भी होता दिखा।

दिन सोमवार, समय दोपहर करीब 12 बजे। सिविल अस्पताल के ओपीडी गेट के बाहर महिला गार्ड थर्मल सेंसर से हर मरीज की स्क्रीनिग करती दिखीं। जिन्होंने मास्क नहीं लगाया था, उसे सरकार के आदेशों और 500 रुपये का चालान की जानकारी दी गई। मास्क पहनने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। रजिस्ट्रेशन विडो की स्थिति तो ठीक दिखी, दवा विडो पर मरीजों की भीड़ लगी थी। शारीरिक दूरी का पालन नहीं कराया जा रहा था। अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी ब्लॉक में रखी बैंचों पर शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए क्रॉस बनाते हुए रेड रिबन बाधे हुए थे। जिस सीट पर रेड रिबन बंधा था, वह सीट खाली दिखी। ओपीडी ब्लॉक में हाथों को सैनिटाइज करने का भी प्रबंध रहा।

मेडिसिन ओपीडी में तकरीबन 350 मरीज पहुंचे। इनमें पुराने रोगी, जुकाम-खांसी, शरीर के किसी हिस्से में दर्द, उल्टी या गर्मी के कारण दस्त के रोगी अधिक रहे। स्कीन रोगियों की ओपीडी के बाहर कतार देखी गई। सुखद पहलू यह कि लाइन में खड़े-बैठे मरीज भी शारीरिक दूरी का पालन (गोल घेरे में बैठे) देखे गए।

---------------------

सिविल अस्पताल में मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए बड़ी मशक्कत की गई है। मैं रोजाना एक राउंड अवश्य लगाता हूं। सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा, प्रिसिपल मेडिकल ऑफिसर डा. सपना गहलावत औचक निरीक्षण करती हैं। मरीज-तीमारदार भी सहयोग कर रहे हैं।

डा. अमित पोरिया, डिप्टी एमएस।

chat bot
आपका साथी