Weather Update Haryana Panipat: रेड अलर्ट, दो दिन भीषण गर्मी, 29 से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई को जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र को गर्मी से राहत मिल सकती है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 11:02 AM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 11:02 AM (IST)
Weather Update Haryana Panipat: रेड अलर्ट, दो दिन भीषण गर्मी, 29 से मिल सकती है राहत
Weather Update Haryana Panipat: रेड अलर्ट, दो दिन भीषण गर्मी, 29 से मिल सकती है राहत

पानीपत/करनाल, [प्रदीप शर्मा]। हरियाणा, दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गर्मी व लू का प्रकोप बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 25 व 26 मई को पडऩे वाली गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इन क्षेत्रों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। लू और चिलचिलाती धूप में हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए लोगों को घर से बाहर निकलते समय एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। 

उत्तर भारत में 28 मई तक गर्मी से राहत की उम्मीद न के बराबर है। 29 मई से एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुंचने का अनुमान है। इसके चलते एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मैदानी भागों पर विकसित होगा। इन दोनों सिस्टम के कारण न सिर्फ पहाड़ों पर, बल्कि मैदानी भागों में बरसात हो सकती है।

मई के अंतिम तीन दिन बारिश की संभावना

29 से 31 मई के बीच समूचे उत्तर भारत में बरसात की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। यह प्री मानसून का आखिरी चरण होगा। हरियाणा, पंजाब व उत्तर प्रदेश क्षेत्र से यह चरण शुरू होगा। धीरे-धीरे अन्य इलाकों में भी मौसम बदल सकता है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बादल छाने के साथ ही गरज के साथ बरसात हो सकती है।

तप रहे मैदानी क्षेत्र, दक्षिण हरियाणा में 48.0 डिग्री को छू सकता है तापमान

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल के मुताबिक जारी रेड अलर्ट को देखते हुए दक्षिण हरियाणा के जिलों हिसार, महेंद्रगढ़ व नारनौल में अधिकतम तापमान 48.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। अन्य जगह पर भी तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। वहीं, विशेषज्ञों की मानें तो गर्मी से बचाव के लिए जब भी घर से निकलें, तो खाली पेट मत निकलें। सिर पर छाता, साफा या कपड़ा रख कर चलना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लस्सी, दही, शर्बत, नीबू-पानी, फलों में रसदार व मीठे तरबूज, खरबूजा आदि खाएं। कोल्ड ड्रिंक, फास्ट व जंक फूड भूल कर भी ना लें। जितना हो सके अन्न कम लें। खीरा, टमाटर, ककड़ी आदि सलाद का ज्यादा उपयोग करें।

यह भी पढ़ें : पानीपत और कुरुक्षेत्र में 1-1 नए कोरोना पॉजिटिव केस

यह भी पढ़ें : गर्मी से राहत पाने के लिए कर डाला दोस्त का कत्ल, मौत से बेखबर सो गया शव के पास

यह भी पढ़ें : जींद में एक महिला कोरोना पॉजिटिव, इधर सैंपल देने के बाद दिल्‍ली गया घूमता रहा संक्रमित

यह भी पढ़ें : पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, धमाका, श्रमिक की मौत, 10 साल का बच्‍चा झुलसा



पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

chat bot
आपका साथी