पढि़ए पानीपत जिले में अपराध की दो खबरें

सुबह सैर करने के लिए जा रहा था। उस समय बाइक सवार दो युवक मिले और उससे गांव कवि का रास्ता पूछने लगे। इसी दौरान दोनों ने बाइक से उतर कर रुमाल पर लगी वस्तु सुंघा दी जिससे वह बेहोश हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 10:22 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 10:22 PM (IST)
पढि़ए पानीपत जिले में अपराध की दो खबरें
पढि़ए पानीपत जिले में अपराध की दो खबरें

नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने की अंगूठी लूटी, महीने बाद दर्ज हुआ केस

संवाद सूत्र, थर्मल-मतलौडा : मतलौडा निवासी ओमप्रकाश की दो युवकों ने अंगूठी लूट ली। ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे से एडमिन की पोस्ट से सेवानिवृत्त हुआ है। सुबह सैर करने के लिए जा रहा था। उस समय बाइक सवार दो युवक मिले और उससे गांव कवि का रास्ता पूछने लगे। इसी दौरान दोनों ने बाइक से उतर कर रुमाल पर लगी वस्तु सुंघा दी, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपितों ने उसके हाथ से दो सोने की अंगूठी निकाल ली और फरार हो गए। थोड़ी देर बाद जब उसे होश आया तो मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी। पुलिस के पास गए तो शिकायत दर्ज नहीं की। अब एसपी से गुहार लगाई तो पुलिस ने एक महीने बाद केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी का कहना है कि जल्द आरोपितों को पकड़ लेंगे। पाथरी माता पर प्रसाद चढ़ाने गई महिला की चेन झपटी

संस, थर्मल : पाथरी माता मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आई श्रद्धालु की झपटमरा ने सोने की चेन झपट ली। जींद के कालवा गांव के मिट्ठू कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पत्नी पूजा के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आया था। काफी भीड़ थी। भीड के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन तोड़ ली। आसपास खोजबीन करने के बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ रोहताश ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन कर रहे हैं, जल्द ही चोर का पता लगा लेंगे।

chat bot
आपका साथी