पढि़ए पानीपत शहर की समाज से जुड़ीं दो महत्वपूर्ण खबरें

ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं ले सकते। ऐसे लोगों को को हारट्रोन सेंटर की ओर से छोटे सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हें केवल सिलेंडर की सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:23 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:23 AM (IST)
पढि़ए पानीपत शहर की समाज से जुड़ीं दो महत्वपूर्ण खबरें
पढि़ए पानीपत शहर की समाज से जुड़ीं दो महत्वपूर्ण खबरें

कोरोना मरीजों को निशुल्क ऑक्सीजन देगा हारट्रोन

जासं, पानीपत : कोरोना के खतरे के बीच सुखदेव नगर स्थित हारट्रोन स्किल सेंटर ने सकारात्मक पहल की है। सेंटर के निदेशक विनोद भराड़ा ने बताया कि कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं ले सकते। ऐसे लोगों को को हारट्रोन सेंटर की ओर से छोटे सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हें केवल सिलेंडर की सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होगी। खाली सिलेंडर वापस करने पर यह राशि लौटा दी जाएगी। गैस की कोई कीमत नहीं देनी होगी।

भराड़ा ने बताया कि पिछले वर्ष भी उन्होंने जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। सरकारी सहायता के लिए आवेदन भरवाए। ऑनलाइन रेल टिकट बुक कराए। मास्क व सैनिटाइजर बांटे। सिलेंडर के इंतजाम के लिए उन्होंने प्रसिद्व ऑक्सीजन सप्लाई केंद्र में संपर्क किया है। अभी 50 सिलेंडर उपलब्ध हैं। उनकी टीम में वैभव दत्त, पलक, योगिता, विजय लक्ष्मी, मीनू हैं।

हनुमान चालीसा का ऑनलाइन पाठ कराया

जासं, पानीपत : कहते हैं यदि कलयुग में कोई ईश्वर इस धरती पर हैं, तो वो केवल परम राम भक्त हनुमान ही हैं। हनुमान को वायु पुत्र भी कहा जाता है। उनका वेग तो वायु से भी तेज माना जाता है। उनका जन्म ही राम काज को सिद्ध कर ने के लिए हुआ था। सबको रोशन फाउंडेशन की महिला विग की सचिव सीमा अग्रवाल ने ऑनलाइन हनुमान चालीसा का पाठ कराते हुए यह बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि बजरंग बली हमें कोरोना महामारी से बचाएंगे। रामनवमी के दिन भी सभी ने अपने-अपने घरों में दीपक जलाए। एमडी स्कूल की प्रिसिपल कुसुम धीमान, अनीता, रेनू, अर्चना, ज्योति, भावना, मीनाक्षी, नेहा, गौरव, शिवानी ने भी हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए प्रेरित किया।

घर पर ही करेंगे पाठ

सबको रोशनी फाउंडेशन की अध्यक्ष आरती सिगला ने बताया कि सभी अपने घर पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। 27 अप्रैल तक महोत्सव मनाया जाएगा। सह संयोजिका इंदु कुकरेजा ने बताया कि मां सरस्वती वूमेन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे सिलाई केंद्र पर राम नाम की माला और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। मालती अरोड़ा ने कन्याओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया।

chat bot
आपका साथी