पढि़ए पानीपत जिले में ग्रामीण क्षेत्र की खबरें

नव ज्योति मॉडल स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण किया गया। स्कूल के चेयरमैन राजेश शर्मा ने पृथ्वी के बारे में बताया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:49 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:49 AM (IST)
पढि़ए पानीपत जिले में ग्रामीण क्षेत्र की खबरें
पढि़ए पानीपत जिले में ग्रामीण क्षेत्र की खबरें

स्कूल में किया पौधारोपण

संस, सनौली : जलालपुर प्रथम गांव के नव ज्योति मॉडल स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण किया गया। स्कूल के चेयरमैन राजेश शर्मा ने पृथ्वी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां हमें भूख लगने पर अनेक प्रकार के पकवान बनाकर खिलाती है, वैसे ही पृथ्वी पर उन पकवानों को तैयार करने वाली अनेक चीजें तैयार होती हैं। हवा और पानी के बिना जीवन असंभव है। इस मौके पर बिजेंद्र, ईशम सिंह मौजूद रहे।

तालाबों की नहीं हो रही सफाई

संस, सनौली : गांवों के तालाबों की सफाई नहीं हो रही। तालाब के आसपास बस्ती में बदबू का आलम रहता है। तालाबों में गांव का गंदा पानी डाला जा रहा है। ग्रामीणों को बीमारियां फैलने का अंदेशा है। प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है।

पर्यावरण के प्रति जागरूक किया

संस, सनौली : पृथ्वी दिवस के अवसर पर कुराड गांव के राजकीय स्कूल के रसायन विज्ञान के प्राध्यापक डा. हितेश चंद शर्मा ने पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि पृथ्वी वास्तव में मां की तरह बहुत व्यापक शब्द है। इसमें जल, हरियाली, सभी प्राणी और हम सभी का जीवन समाहित है। पृथ्वी की रक्षा के लिए सब मिलकर ईमानदारी पूर्ण पहल करें। हमें सांस लेने के लिए शुद्ध हवा चाहिए। हवा को शुद्ध करने के लिए पौधे नहीं लगा रहे। हमें पौधे रोपने चाहिए। धरती है तो हम हैं।

पृथ्वी दिवस पर किया पौधारोपण

संस, सनौली : ग्राम सुधार युवा मंडल एवं सद्भावना युवती मंडल, सरस्वती रामलीला समिति सनौली खुर्द के युवाओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक के साथ विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गांव सनौली और झांबा में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र से शिवानी त्यागी मुख्य अतिथि रहीं। इस दौरान कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सभी को एक-दूसरे से दूरी बनाते हुए मास्क लगाने के लिए जागरूक किया गया। ग्राम सुधार युवा मंडल, समाजसेवी यूथ क्लब के युवाओं ने पौधे लगाए। इस अवसर पर ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन राकेश गुप्ता, सद्भावना युवती मंडल की अध्यक्ष पुष्पा ने भी विचार रखे।

chat bot
आपका साथी