दो अलग-अलग जगहों से लड़की गायब, मामला दर्ज
शहर में दो अलग-अलग जगहों से लड़की गायब हो गई। पहला मामला किला थाना क्षेत्र का है।
जासं, पानीपत : शहर में दो अलग-अलग जगहों से लड़की गायब हो गई। पहला मामला किला थाना क्षेत्र का है। जहां लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मेरी लड़की 28 नवंबर की रात करीब 11 बजे घर से बिना बताए चली गई। शक है कि भारत नगर निगम निवासी दीपक सागर बहला फुसलाकर ले गया। वहीं दूसरा मामला भी किला थाना क्षेत्र का है। लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मेरी लड़की बीए की छात्रा है और सोमवार को करीब शाम साढ़े सात बजे बिना बताए घर से चली गई है। उन्हें शक है कि देशराज कालोनी निवासी मोनू बहला फुसलाकर ले गया। एएसआइ अनूप ने कहा कि स्वजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों ही केस में जांच की जा रही है।
दो जगहों से मोटरसाइकिल चोरी
पानीपत : विकास नगर निवासी अनिल ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 नवंबर को घर में शादी थी। करीब रात 10 बजे बाहर खड़ी बाइक संभाली तो नहीं मिली। आसपास भी तलाश की गई, लेकिन बाइक नहीं मिली। वहीं दूसरा मामला किला थाना क्षेत्र का है। जहां मनमोहन नगर निवासी राहुल जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दुकान के बाहर बाइक खड़ी की थी। शाम करीब साढ़े सात बजे देखा कि बाइक गायब थी। दोनों ही मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जासं