पढि़ए पानीपत जिले में अपराध की खबरें

सड़क के बीचों-बीच मलबा डाल दिया। इसके कारण रात के समय दंपती घायल हो गए जिन्हें पीजीआइ रेफर किया गया है। असंध चौक निवासी संदीप पत्नी मनीता को लेकर पानीपत के एक अस्पताल में जा रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 05:38 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 05:38 AM (IST)
पढि़ए पानीपत जिले में अपराध की खबरें
पढि़ए पानीपत जिले में अपराध की खबरें

ठेकेदार की लापरवाही से सड़क दुर्घटना में दंपती घायल

संस, थर्मल-मतलौडा : असंध रोड पर इस समय दिल्ली पैरलल नहर पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण ठेकेदार की लापरवाही व विभाग की अनदेखी है। सड़क के बीचों-बीच मलबा डाल दिया। इसके कारण रात के समय दंपती घायल हो गए, जिन्हें पीजीआइ रेफर किया गया है। असंध चौक निवासी संदीप, पत्नी मनीता को लेकर पानीपत के एक अस्पताल में जा रहे थे। गुप्ता पेट्रोल पंप के पास बीच सड़क पर मलबा पड़ा था। बाइक मलबे पर चढ़कर गिर गई और दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जिस जगह निर्माण कार्य चल रहा है, वहां पर किसी प्रकार का रिफ्लेक्टर या कोई साइन बोर्ड नहीं है। इसी कारण कोई न कोई यहां पर चोटिल हो रहा है। पीडब्ल्यूडी के जेई निरंजन संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच करा कर ठेकेदार से रिफ्लेक्टर लगवाए जाएंगे।

फब्ती कसने का विरोध किया तो लड़की के भाइयों को पीटा

संस, सनौली : राणा माजरा में पांच युवकों ने एक दुकान में लड़की पर फब्ती कसी। विरोध करने पर आरोपितों ने लड़की के भाइयों की पिटाई कर दी। सनौली थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। गांव में एक दुकान पर लड़की बैठी थी। उसके दोनों भाई दुकान के पीछे घर पर थे। तभी गांव के पांच युवकों ने लड़की पर फब्ती कसी। लड़की ने भाइयों को आवाज लगा दी। भाइयों ने जब लड़कों से बात की तो उनकी पिटाई शुरू कर दी। सनौली थाना एसएचओ नवीन कुमार का कहना है कि मारपीट करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है।

नेस्लेकर्मी के खाते से निकाले 27 हजार

जासं, समालखा : ठगों ने नेस्ले कर्मचारी के बैंक खाते से 27 हजार रुपये निकाल लिए। 13 अप्रैल की रात करीब 10 बजे मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उसे घटना का पता चला। उसने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रवेश वासी शहरमालपुर ने बताया कि उसका एचडीएफसी बैंक समालखा में खाता है। डेबिट कार्ड उसके पास है। दिनभर पर वह फैक्ट्री में ड्यूटी पर था। किसी ने फोन पर ओटीपी भी नहीं पूछा, इसके बावजूद उसके खाते से 10 हजार की दो और सात हजार की एक ट्रांजेक्शन हुई।

chat bot
आपका साथी