श्री कृष्ण क्लब के चेयरमैन बने रामपाल सिगला, प्रधान बने वीरेंद्र गुप्ता

श्री कृष्णा क्लब पदाधिकारियों की बैठक सेक्टर 12 में स्थित कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता विरेंद्र गुप्ता ने की। बैठक में क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें सुभाष चंद्र गर्ग अजय सिगला अशोक नारंग को संरक्षक बनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 08:58 AM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 08:58 AM (IST)
श्री कृष्ण क्लब के चेयरमैन बने रामपाल सिगला, प्रधान बने वीरेंद्र गुप्ता
श्री कृष्ण क्लब के चेयरमैन बने रामपाल सिगला, प्रधान बने वीरेंद्र गुप्ता

पानीपत, विज्ञप्ति : श्री कृष्णा क्लब पदाधिकारियों की बैठक सेक्टर 12 में स्थित कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता विरेंद्र गुप्ता ने की। बैठक में क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें सुभाष चंद्र गर्ग, अजय सिगला, अशोक नारंग को संरक्षक बनाया गया। रामपाल सिगला को चेयरमैन व वीरेंद्र गुप्ता को प्रधान नियुक्त किया गया। इसी तरह पुनीत बत्रा को प्रबंधक, सतीश ढ़ीगड़ा को महासचिव, महेश नारंग, विनीत गर्ग, राकेश मुदड़ा, बाल किशन को उप प्रधान, सुरेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, विकास जैन को प्रैस सचिव, नवीन जैन को सह कोषाध्यक्ष, नितिन आर्य सह प्रबंधक, कमल दुआ लीगल एडवाइजर, विजय शर्मा को आडिटर, राजेश वर्मा को सचिव, राजेश सिगला, राजेश सिगला, बलदेव राज खुराना व मोंटी ओबराय को सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नितिन सोईन, दीपक लूथरा, हरीश खुराना, हिमांशु शर्मा, विपिन सिगला को कार्यकारी सदस्य बनाया गया। नव नियुक्त चेयरमैन रामपाल व प्रधान वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि जो जिम्मेवारी क्लब के सदस्यों ने सौंपी हैं। उसे ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी