Ayodhya Ram Temple News: श्री राम मंदिर भूमि पूजन पर गीता स्‍थली में जश्‍न की तैयारी, घर-घर लहराएगा ओम नाम का ध्‍वज

Ayodhya Ram Temple News अयोध्‍या में श्री राम जन्‍मभूमि में मंदिर निर्माण के पूजन के अवसर पर कुरुक्षेत्र में जश्‍न की तैयारी शुरू हो चुकी है। हर घर में ओम पताका लहरायी जाएगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 07:03 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 07:03 PM (IST)
Ayodhya Ram Temple News: श्री राम मंदिर भूमि पूजन पर गीता स्‍थली में जश्‍न की तैयारी, घर-घर लहराएगा ओम नाम का ध्‍वज
Ayodhya Ram Temple News: श्री राम मंदिर भूमि पूजन पर गीता स्‍थली में जश्‍न की तैयारी, घर-घर लहराएगा ओम नाम का ध्‍वज

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर धर्मनगरी में तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिले में दुकानें और मकानों की छत ओम की पताका श्रीराम मंदिर के पूजन का संदेश देंगी। जिले में करीब 10 हजार ओम की पताका प्रखंड प्रमुखों को दी हैं। इसके साथ मंगलवार को सुबह गीता ज्ञान संस्थानम समेत तीन स्थानों पर अखंड पाठ शुरू हो जाएगा। 

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष योगेश दत्ता और जिला मंत्री प्रेम नारायण अवस्थी ने सोमवार को जिले के सभी 10 प्रखंड प्रमुखों की अलग-अलग बैठक ली। उनके साथ कार्यक्रम की विस्तार से चर्चा की और हर प्रखंड प्रमुख को मकानों व दुकानों की छतों पर लगाने के लिए 100-100 ओम की पताका दी। थानेसर सिटी में अलग से 400 पताका दी गई। उन्होंने कहा कि छतों पर पताका लगाने का कार्य मंगलवार दोपहर तक पूरा किया जाना है। इसके साथ लोगों को जागरूकता का पाठ पढ़ाया जाना है। ओम पताका की जरूरत पडऩे पर और भी व्यवस्था की जा सकती है। 

24 घंटे चलेगा अखंड पाठ 

जिला मंत्री प्रेम नारायण अवस्थी ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे तीन स्थानों पर अखंड पाठ शुरू कर दिया जाएगा। ये पाठ लगातार 24 घंटे तक चलेंगे। वात्सल्य वाटिका में सुबह आठ बजे पाठ शुरू होंगे। इसके अलावा गीता ज्ञान संस्थानम और पिपली स्थित शिव दुर्गा मंदिर में अखंड पाठ होंगे। विद्वान पाठों का संचालन करेंगे। 

लोगों को जोडऩा का काम भी तेज 

विश्व हिंदू परिषद और दूसरे हिंदू संगठनों ने श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में लोगों को जोडऩा शुरू कर दिया है। इसके लिए लोगों से संपर्क साधा जा रहा है। शहर के प्रमुख चौकों को सजाया जाएगा। इसके साथ अग्रसेन चौक पर बुधवार सायं सात बजे सामूहिक रूप से आतिशबाजी की जाएगी। इसकी भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी