बारिश ने बढ़ाई ठंड, तापमान में गिरावट

जागरण संवाददाता पानीपत हल्की बारिश होने के तापमान में गिरावट रही। ठंडक बढ़ गई। पह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 06:06 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 06:06 AM (IST)
बारिश ने बढ़ाई ठंड, तापमान में गिरावट
बारिश ने बढ़ाई ठंड, तापमान में गिरावट

जागरण संवाददाता, पानीपत :

हल्की बारिश होने के तापमान में गिरावट रही। ठंडक बढ़ गई। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से ठिठुरन भरी सर्दी बढ़ गई है। एक दिन पहले शाम को बूंदाबांदी हुई। वीरवार को सुबह बारिश हुई। उसके बाद मौसम साफ रहा। सर्दी बढ़ने के कारण मार्निंग वाक के लिए लोग कम निकले। दोपहर दो बजे अचानक मौसम बदल गया। बादल छाए गए। बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। उसके बाद फिर से धूप निकल गई। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंडक 18 डिग्री सेल्सियस जैसी अनुभव हुई। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर से मौसम साफ हो जाएगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगा। सर्दी बढ़ेगी।

वायु गुणवत्ता में सुधार रहा। बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे थे। वायु गुणवत्ता का स्तर भी खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था। वीरवार को वायु गुणवत्ता स्तर में सुधार रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स जो एक दिन पहले 355 पर था वह 224 पर आ गया। बारिश के बाद मौसम साफ रहा।

आज मौसम साफ रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी