Punjab के सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के इस्‍तीफे पर हरियाणा के गृहमंत्री विज की दो टूक, कांग्रेस डूबता जहाज

Captain amrinder Singh resignation पंजाब के सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया है। हरियाणा के गृहमंती अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता जहां है। जब कोई जहाज डूबने वाली होती है तो हिचकोले मारती है। इसी वजह से कैप्‍टन को इस्‍तीफा देना पड़ा।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:51 PM (IST)
Punjab के सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के इस्‍तीफे पर हरियाणा के गृहमंत्री विज की दो टूक, कांग्रेस डूबता जहाज
मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के इस्‍तीफे पर अनिल विज का बयान।

अंबाला, जागरण संवाददाता। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के इस्‍तीफे के बाद हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबती जहाज है। जब कोई जहाज डूबने वाली होती है तो वह जोर-जोर से हिचकोले मारती है। इसी हिचकोले का परिणाम है कि आज पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह को इस्तीफा देना पड़ा।

कहा, कई नेताओं में नहीं बन रही

शनिवार को छावनी रेस्ट हाउस में राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस में अतंरकलह है। अंतरकलह से जूझ रही कांग्रेस का अभी और भी बुरा हश्र होना है। यह तो अभी शुरुआत है। कांग्रेस पार्टी के अंदरखाने उथल पुथल चल रही है। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की आपस में नहीं बन रही है।

कहा कि कांग्रेस में लंबे समय से नेता एकराय नहीं है। यही कारण है कि आए दिन कांग्रेस के नेताओं ने बेतुका बयानबाजी करनी शुरू कर दी है। इस तरह के बयानबाजी को देखा जाए तो कैपटन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में आंदोलन कर रहे किसानों को हरियाणा की सीमा में प्रदर्शन करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से किसानों के प्रदर्शन को संवैधानिक करार दिया, लेकिन यह स्पष्ट किया था कि वह हाईवे छोड़कर कही दूसरी जगह अपना ठिकाना बनाकर प्रदर्शन कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि किसानों से वार्ता के लिए जो कमेटी बनाई गई है उसका जल्द ही कोई न कोई हल निकलेगा।

वहीं विज ने नवजोत सिंह सिद्धू पर भी निशाना साधा। विज ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया है इसकी पटकथा तो उसी दिन लिख दी गयी थी जिस दिन नवजोत सिंह का कांग्रेस में प्रवेश हुआ था। उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा कि जहां-जहां पांव पड़े ऐसे संतन के तहां-तहां बंटाधार। इस बयान को विज ने ट्वीट किया।

chat bot
आपका साथी