पल्स पोलियो अभियान आज से, दो लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

पोलियो सब नेशनल राउंड 26 सितंबर से शुरू होगा और 28 तक चलेगा। शून्य से पांच साल के करीब दो लाख बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी। शनिवार को माडल टाउन सेक्टर-25 सहित देहात की कुछ स्लम बस्तियों में प्री-एक्टिविटी संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:30 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:30 PM (IST)
पल्स पोलियो अभियान आज से, दो लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक
पल्स पोलियो अभियान आज से, दो लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

जागरण संवाददाता, पानीपत : पोलियो सब नेशनल राउंड 26 सितंबर से शुरू होगा और 28 तक चलेगा। शून्य से पांच साल के करीब दो लाख बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी। शनिवार को माडल टाउन, सेक्टर-25 सहित देहात की कुछ स्लम बस्तियों में प्री-एक्टिविटी संपन्न हुई।

अभियान के नोडल अधिकारी डा. मनीष पासी ने बताया कि बताया कि तीन दिवसीय पोलियो अभियान में 1800 वैक्सीनेटर्स लगाए गए हैं। पहले दिन बूथों पर, बाकी दो दिन टीमें डोर-टू-डोर बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाएंगी। हाई रिस्क एरिया कंस्ट्रक्शन साइट्स, झुग्गी बस्ती, ईंट भट्ठा सहित बाहरी कालोनियों पर अधिक फोकस रहेगा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल आफिसर और पोलियो अभियान के नोडल अधिकारी को सुपरवाइजर बनाया गया है। शिक्षकों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की बतौर वालियंटर मदद ली जाएगी।

सुपरवाइजर का काम अभियान का सुचारू संचालन व कोविड-19 की गाइडलाइन की धरातल पर मानिटरिग करना होगा। पानीपत के अलावा प्रदेश के 13 जिलों में सब नेशनल राउंड चलेगा। इन 13 जिलों में अभियान

पोलियो का सब नेशनल राउंड प्रदेश के 13 जिलों में चलाया जाएगा। इन जिलों में यमुना बैल्ट के अधिक जिले हैं। पानीपत, अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, करनाल, कुरुक्षेत्र, झज्जर, रोहतक, पंचकूला, पलवल, सोनीपत और यमुनानगर शामिल हैं। अभिभावकों की भूमिका अहम

सिविल सर्जन डा. जितेंद्र कादियान ने अभिभावकों के नाम अपील में कहा कि बच्चों को मास्क पहनाकर ही बूथों पर लेकर पहुंचें। खुद भी मास्क अवश्य पहनें। बूथों पर दो गज की शारीरिक दूरी बनाए रखें।

chat bot
आपका साथी