डिस्कवरी पर सेना का शौर्य देख जागा देश सेवा का जज्बा, लेफ्टिनेंट बन घर लौटा यमुनानगर का लाल

यमुनानगर के लाल पुलकित ने हरियाणा को गौरवान्वित कर दिया है। इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून से पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट बनकर घर लौटे तो पूरा मोहल्ला सेल्यूट करने लगा। पिता की बचपन में मौत हो चुकी है। मां राजकीय स्कूल खेड़ी रांगड़ान में अध्यापिका हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:49 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:49 PM (IST)
डिस्कवरी पर सेना का शौर्य देख जागा देश सेवा का जज्बा, लेफ्टिनेंट बन घर लौटा यमुनानगर का लाल
पुलकित व उनकी मां को बधाई देने के लिए घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।

यमुनानगर, जेएनएन। इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून से पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट बनकर पुलकित घर लौटे। उन्हें वर्दी में देखकर न केवल उनकी मां कमला देवी बल्कि पूरा मुहल्ला देखता रह गया। सभी लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। बेटे को वर्दी में देख मां की आंखों से आंसू छलक उठे। लोगों ने भी पुलकित पर पुष्प वर्षा की। पुलकित व उनकी मां को बधाई देने के लिए घर पर लोगों का तांता लग गया।

पुलकित ने बताया कि एक दिन वह टीवी पर डिस्कवरी चैनल देख रहे थे। उस दिन चैनल पर भारतीय सेना के बारे में दिखाया जा रहा था कि कैसे युवा सेना में भर्ती हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें क्या तैयारी करनी होती है। उससे प्रभावित होकर उन्होंने एनडीए की तैयारी शुरू कर दी। तैयारी के बाद इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में दाखिला लिया। यहां पर ट्रेनिंग होने के बाद पासिंग आउट परेड हुई। परेड के बाद वह सीधे घर पर चले आए। पुलकित ने बताया कि सेना की वर्दी पहनने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। साथ ही मां ने भी उसका हौसला बढ़ाया। मां के आशीर्वाद की बदौलत ही वह सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हैं।

मां खेड़ी रांगड़ान स्कूल में अध्यापिका

पुलकित की मां कमला देवी राजकीय स्कूल खेड़ी रांगड़ान में अध्यापिका हैं। पुलकित जब छोटे थे तो उनके पिता का निधन हो गया था। तब से मां ने ही उनकी परवरिश की थी। कमला देवी ने बताया कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। सेना में भर्ती होने के लिए पुलकित ने काफी मेहनत की है। आज उनका बेटा सेना की वर्दी पहने अधिकारी बनकर घर पहुंचा है। उस पर उन्हें खुशी के साथ गर्व भी है। अब वह देश सेवा कर उनका नाम रोशन करेगा

वर्दी पहन दोगुना हुआ उत्साह

पुलकित ने बताया कि वर्दी पहन कर उत्साह दोगुना हो गया है। उन्हें 21 दिन की छुट्टी मिली है। इसके बाद वह अपनी यूनिट में रिपोर्ट के बाद ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। ट्रेनिंग के दिनों को याद करते हुए बताया कि उनके बहुत से साथी जो आज अधिकारी बन गए हैं उन्हें उनकी हमेशा याद आएगी। शाम को पुलकित जब घर पहुंचे तो पूरा मोहल्ला स्वागत के लिए खड़ा था। सभी ने परिवार को बधाई दी। हर कोई सेना में भर्ती हुए अधिकारी को वर्दी में देख कर खुश हो रहा था। मां कमला देवी ने बेटे को तिलक लगाकर व आरती उतार कर उनका स्वागत करते हुए घर में प्रवेश कराया।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी