खुशखबरी, अब स्‍कूलों में पढ़ते नजर आएंगे बुजुर्ग, स्थापित की जाएंगी पब्लिक लाइब्रेरी

हरियाणा के हर जिले के स्‍कूलों में अब बुजुर्गों के लिए भी पब्लिक लाइब्रेरी भी स्‍थापित की जाएगी। कैथल शहर में वृद्ध आश्रम और शेल्टर होम और बाल उपवन आश्रम में भी स्थापित होंगी। सरकार के आदेश के बाद लाइब्रेरी बनेगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 05:42 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 05:42 PM (IST)
खुशखबरी, अब स्‍कूलों में पढ़ते नजर आएंगे बुजुर्ग, स्थापित की जाएंगी पब्लिक लाइब्रेरी
अब जिलों के स्‍कूलों में बुजुर्गों के लिए लाइब्रेरी होगी।

पानीपत/कैथल, जेएनएन। सरकार के आदेशों पर उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में बुजुर्गाें के लिए पब्लिक लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। विभाग ने पहले चरण में प्रदेश के 14 जिलों में पब्लिक लाइब्रेरी स्थापित करने का फैसला लिया है। इसके लिए विभाग ने निदेशक की ओर से इन पुस्तकालयों के लिए जिला नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी है। बता दें कि गांवों में अक्सर बुजुर्ग चौपालों पर बैठकर समय बिताते हैं, उनका यह समय चौपालों की बजाय पुस्तकालय में बीते, इसी उद्देश्य से स्कूलों में पुस्तकालय स्थापित करने का फैसला लिया गया है। हालांकि शहर में यह पुस्तकालय वृद्ध आश्रम में स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही ओपन शेल्टर होम और निराश्रित बच्चों के लिए बाल उपवन आश्रम में भी यह लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी।    

इन पुस्तकालयों की देखरेख देखरेख उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से की जाएगी। सरकार ने पुस्तकालयों के लिए ग्रांट की स्वीकृति दे दी है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। इसी कड़ी में कैथल जिले में भी 30 गांवों में पुस्तकालय बनाए जाएंगे। जिसमें 24 गांवों में यह पुस्तकालय बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकार की ओर से 95 लाख रुपये की ग्रांट मंजूर की गई है।

इस जिले में इतने बनेंगे पुस्तकालय

जिला संख्या

अंबाला 08

कुरुक्षेत्र 14

जींद 31

कैथल 30

हिसार 53

फरीदाबाद 14

महेंद्रगढ़ 14

मेवात 27

फतेहाबाद 36

चरखी दादरी 08

इन गांवों में खुलेंगे लाइब्रेरी :

खंड            गांव                स्थान

कैथल             -    बाल उपवन आश्रम, सनातन धर्म मंदिर, कैथल।

कैथल            --                राजकीय प्राइमरी स्कूल, जाखौली अड्डा, कैथल।

कैथल            पाडला                राजकीय प्राइमरी स्कूल, पाडला।

कैथल         सजूमा             राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सजूमा।

गुहला          भूना                राजकीय प्राइमरी स्कूल, भूना।

गुहला          भागल                राजकीय प्राइमरी स्कूल, भागल।

सीवन             खरकां             राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरकां।

राजौंद      किठाना             राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, किठाना।

राजौंद          भाना                राजकीय प्राइमरी स्कूल, भाना।

राजौंद      सेरधा             राजकीय प्राइमरी स्कूल, सेरधा।

राजौंद      रोहेड़ा             राजकीय प्राइमरी स्कूल, रोहेड़ा।

राजौंद      करोड़ा             राजकीय प्राइमरी स्कूल, करोड़ा

पूंडरी          हाबड़ी             राजकीय प्राइमरी स्कूल, हाबड़ी।

पूंडरी         कौल                राजकीय प्राइमरी स्कूल, कौल।

पूंडरी      पबनावा             राजकीय प्राइमरी स्कूल पबनावा।

पूंडरी         पाई                राजकीय प्राइमरी स्कूल, पाई।

पूंडरी             ढांड                राजकीय प्राइमरी स्कूल, ढांड।

पूंडरी      फरल             राजकीय प्राइमरी स्कूल, फरल।

पूंडरी      सिरसल             राजकीय प्राइमरी स्कूल, सिरसल।

कलायत         धनौरी                राजकीय प्राइमरी स्कूल, धनौरी।

कलायत         मटौर                राजकीय कन्या हाई स्कूल, मटौर।

कलायत         कैलरम                राजकीय प्राइमरी स्कूल, कैलरम।

कलायत      कुराड़             राजकीय प्राइमरी स्कूल, कुराड़।

कलायत         बालू                राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल, बालू।

कलायत      बात्ता             राजकीय प्राइमरी स्कूल, बात्ता।

उच्चतर शिक्षा विभाग के जिला नोडल अधिकारी डा. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि सरकार के आदेशों के तहत 14 जिलों में पब्लिक लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। इसको लेकर विभाग के निदेशक ने हाल ही में ऑनलाइन माध्यम से बैठक ली थी। कैथल जिले में कुल 30 लाइब्रेरी स्थापित की जानी है। जिसमें 24 गांवों में लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी, जबकि छह लाइब्रेरी सब डिविजन स्तर पर स्थापित की जाएंगी।

chat bot
आपका साथी