जिला कारागार में निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाया

रविवार को सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जिला कारागार पानीपत सिवाह में एक मनोरोग और फिजिकल निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:32 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:32 AM (IST)
जिला कारागार में निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाया
जिला कारागार में निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाया

पानीपत, विज्ञप्ति : रविवार को सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जिला कारागार पानीपत सिवाह में एक मनोरोग और फिजिकल निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाया गया। इसमें ग्लोबल अस्पताल के सीनियर डाक्टर एमएम मीर द्वारा 160 से अधिक लोगों का चेकअप कर जरूरत अनुसार दवाइयां भी दी गई। कैंप की अध्यक्षता जेल अधीक्षक देवी दयाल तंवर ने की। ट्रस्ट के जिला प्रधान हरविद्र सिंह लाडी ने बताया कि ट्रस्ट का यह 27वां कैंप है और जेल में दूसरा कैंप है। ऐसी जगह पर कैंप लगाने से काफी खुशी होती है। जल्दी ही जेल में ट्रस्ट की और से लेबोरेट्री खोली जा रही है। इस मौके पर डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जोगिद्र देशवाल, भूपिद्र सिंह, जसवंत सिंह, उमनपाल सिंह, सिमरन कौर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी