जिस सड़क पर साईं मंदिर, उसका लेवल ऊंचा करने को हंगामा, पार्षद भी बिफरे

सांई मंदिर की सड़क का लेवल ऊंचा करने को लेकर लोगों ने रोष जताया। पार्षद के नेतृत्‍व में लोग नगर निगम पहुंच गए। निगम आयुक्‍त नहीं मिले तो चीफ इंजीनियर से उलझ गए। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 05:43 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 05:43 PM (IST)
जिस सड़क पर साईं मंदिर, उसका लेवल ऊंचा करने को हंगामा, पार्षद भी बिफरे
सांई मंदिर की सड़क का लेवल ऊंचा करने को लेकर हंगामा।

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में एक ही साईं मंदिर है। जिस सड़क पर ये मंदिर है, उस सड़क के लेवल को लेकर हंगामा मचा है। लेवल ऊंचा कराने के लिए इस वार्ड के पार्षद और आम लोगों ने नगर निगम के कार्यालय में हंगामा कर दिया। निगम आयुक्त के नहीं मिलने पर चीफ इंजीनियर महीपाल सिंह को खरी-खरी सुनाई। बात ज्यादा बढ़ी तो निगम की इंजीनियरिंग विंग की टीम मौके पर पहुंचे। अब समाधान का रास्ता निकाला जा रहा है।

ये मामला है पानीपत के ऊझा रोड का। इस सड़क पर सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है। जिस लेवल पर सीवर लाइन बिछाई गई है, उसी लेवल पर सड़क बनाई जा रही थी। वार्डवासी भी यही चाहते थे। लेकिन शीना एक्सपोर्ट चलाने वालों ने इस पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि सड़क ऊंची बनेगी तो उनकी फैक्ट्री का लेवल नीचा हो जाएगा। नगर निगम ने आपत्ति को दरकिनार किया तो फैक्ट्री वाले कोर्ट से स्टे ले आए। इसके बाद से निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। जरा सी बारिश पर यहां जलभराव हो रहा है। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। हादसे बढ़ गए हैं।

पार्षदों ने किया वार्ड वासियों का समर्थन

पार्षद लोकेश नांगरू, डिप्टी मेयर रवींद्र, पार्षद पवन गोगलिया ने वार्ड 13 के पार्षद शिवकुमार शर्मा के साथ निगम अधिकारियों को कोसा। शिवकुमार का समर्थन किया। इस पर निगम अधिकारियों ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान करेंगे। टीम को भेज दिया गया है। हालात में सुधार करेंगे।

chat bot
आपका साथी