Farmers Protest: करनाल में भाजपा की बैठक का विरोध, आंदोलनकारी पहुंचे, पुलिस ने बैरिकेड्स लगा रोका

Kisan Andolan करनाल में एक बार फिर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे आंदोलकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की बैठक का विरोध शुरू कर दिया है। इंद्री में भाजपा की बैठक चल रही है। तभी आंदोलनकारी वहां पर पहुंच गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 11:14 AM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 11:14 AM (IST)
Farmers Protest: करनाल में भाजपा की बैठक का विरोध, आंदोलनकारी पहुंचे, पुलिस ने बैरिकेड्स लगा रोका
करनाल में भाजपा की बैठक का विरोध करते आंदोलनकारी।

करनाल, जागरण संवाददाता। करनाल में भाजपा की बैठक चल रही है। इसकी सूचना मिलते ही किसान संगठनों के लोग पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी है। एक दिन पहले ही किसान संगठनों की ओर से विरोध की घोषणा के बाद से पुलिस अलर्ट थी। पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकार आंदोलकारियों को रोका हुआ है।

आंदोलनकारी कार्यक्रम स्थल के गेट तक पहुंच गए हैं। पुलिस उनको समझाने का प्रयास कर रही है। एक आंदोलनकारी की तबियत बिगड़ गई है। उसे अस्‍पताल ले जाया गया है। वहीं इंद्री में भाजपा की संगठनात्‍मक बैठक चल रही है। क्षेत्र के भाजपा नेता इस बैठक में शामिल है। भावनी चुनाव और संगठनात्‍मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की जा रही है। इसमें कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिए जाएंगे।

इंद्री में भारतीय जनता पार्टी की बूथ को मजबूत करने के लिए बैठक की जा रही है। सूचना मिलने आंदोलनकारी पहुंच गए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राम कुमार कश्यप और अन्य भाजपा नेता भाग ले रहे हैं। पुलिस बल भी मौजूद है और विरोध कर रहे आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर दुरी पर आंदोलनकारी डटे हैं। आंदोलनकारियों ने 10 मिनट का समय प्रशासन को दिया है कि कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर विरोध करने के लिए जगह दी जाए। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जगह नहीं दी गई तो पुलिस के लगाए बेरीकेट्स तोड़कर कार्यक्रम मे पहुंच जाएंगे।

करीब 50 की संख्‍या में हैं आंदोलनकारी 

करीब 50 की संख्‍या में आंदोलनकारी बैठक का विरोध करने पहुंचे। पुलिस ने उनको समझाया। पुलिस से बातचीत के बाद आंदोलनकारी शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जता रहे हैं। बता दें कि करनाल में लाठीचार्ज मामले के बाद प्रशासन किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता है। ऐसे में किसान संगठन की घोषणा के बाद से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट था। बैठक के पहले ही बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी कर दी गई थी। 

chat bot
आपका साथी