नगर निगम ने घर दिखाकर अपने ही पार्क का भेजा प्रॉपर्टी टैक्स

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम ने आठ मरला स्थित अपने ही पार्क को मकान दिखाकर उसका प्रॉपर्टी टैक्स बना दिया। निगम ने 1.74 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स कॉलोनीवासियों को थमा दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने क्षेत्र के मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों का भी प्रॉपर्टी टैक्स दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 07:39 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 07:39 AM (IST)
नगर निगम ने घर दिखाकर अपने ही पार्क का भेजा प्रॉपर्टी टैक्स
नगर निगम ने घर दिखाकर अपने ही पार्क का भेजा प्रॉपर्टी टैक्स

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम ने आठ मरला स्थित अपने ही पार्क को मकान दिखाकर उसका प्रॉपर्टी टैक्स बना दिया। निगम ने 1.74 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स कॉलोनीवासियों को थमा दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने क्षेत्र के मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों का भी प्रॉपर्टी टैक्स दिया है।

नगर निगम का आठ मरला में 23544 वर्ग फीट क्षेत्र में पार्क है। स्थानीय निवासी इसकी देखरेख करते हैं। नगर निगम ने पार्क का प्रॉपर्टी टैक्स 13,734 रुपये बनाया है। इसके अलावा पिछला बकाया टैक्स 1,60,853 दिखाया है। निगम ने 1,74,587 रुपये टैक्स जमा करने का नोटिस दिया है।

स्थानीय लोग ही खर्च करते पैसा

आठ मरला निवासी दिलबाग ¨सह देशवाल ने बताया कि पार्क की सारी देखरेख साफ-सफाई स्थानीय लोग मिलकर करते हैं। स्थानीय लोग सहयोग से पैसे खर्च करते हैं। नगर निगम के एक कर्मी शनिवार को कॉलोनी में आकर पार्क का प्रॉपर्टी टैक्स देने की बात कही। स्थानीय निवासी प्रॉपर्टी टैक्स देखकर हैरान रह गए।

30 प्रतिशत टैक्स में छूट दी

प्रदेश सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स में 30 प्रतिशत की छूट दी है। हालांकि नगर निगम के पास इसका नोटिफिकेशन नहीं आया है। नगर निगम ने शहर में प्रॉपर्टी के बिल जारी कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा दी गई छूट बिल जमा कराते समय घटाई जाएगी।

-----------

क्षेत्र में आने वाली प्रत्येक प्रॉपर्टी का टैक्स बनाया जाता है। इसमें सरकारी भवन भी शामिल हैं। सर्वे के दौरान पार्क को मकान दिखाने में कहीं गलती हो गई होगी। इसको ठीक कर दिया जाएगा। स्थानीय निवासियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

अरुण भार्गव, ईओ, नगर निगम।

chat bot
आपका साथी