Property Tax: पानीपत नगर निगम ने जारी की प्रापर्टी टैक्स भरने के लिए आनलाइन साइट, यहां करना होगा क्लिक

नगर निगम में आए दिन प्रापर्टी टैक्स भरने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगी रहती है। इससे कई बार तो सर्वर ठप हो जाता है तो कभी साइट नहीं चल पाती। इससे पूरा दिन लोग नगर निगम कार्यालय में बीता देते है और टैक्स फिर भी नहीं भरा गया।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:49 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:49 AM (IST)
Property Tax: पानीपत नगर निगम ने जारी की प्रापर्टी टैक्स भरने के लिए आनलाइन साइट, यहां करना होगा क्लिक
पानीपत के लोग घर बैठे भर सकेंगे लोग अपना प्रापर्टी टैक्स।

जागरण संवाददाता, पानीपत। शहर के लिए राहत भरी खबर है कि नगर निगम ने प्रापर्टी टैक्स भरने के लिए एक आनलाइन साइट nagarnigampanipat.in जारी की है। इस साइट को ओपन करने के बाद लोगों को अपनी प्रापर्टी आइडी नंबर डालना है और इसके बाद टैक्स पे का आप्शन आएगा। इसके बाद अपना प्रापर्टी टैक्स भर सकेंगे। इससे अब लोगों को नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इससे दलालों से भी बचा जा सकता है।

अब घर बैठे भर सकेंगे लोग अपना प्रापर्टी टैक्स, जारी की साइट

नगर निगम में आए दिन प्रापर्टी टैक्स भरने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगी रहती है। इससे कई बार तो सर्वर ठप हो जाता है तो कभी साइट नहीं चल पाती। इससे पूरा दिन लोग नगर निगम कार्यालय में बीता देते है और टैक्स फिर भी नहीं भरा गया। इस तरह की परेशानियां सामने आती है। इसके लिए निगम ने साइट जारी की। जिसमें लोग घर बैठे ही अपना प्रापर्टी टैक्स भर सकते है। इसके लिए नगर निगम कार्यालय में डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर जितेंद्र कुमार से नोटिस चस्पा किया है। ताकि लोगों को पता चल सके। इसके लिए कर्मचारी प्रापर्टी टैक्स भरने आ रहे लोगों को भी जानकारी दे रहे हैं।

निगम का राजस्व होगा मजबूत

लोगों को घर बैठे ही प्रापर्टी टैक्स भरने की सुविधा देने के बाद नगर निगम का राजस्व में बढ़ौतरी होगी। इससे रूके हुए प्रापर्टी टैक्स भरे जा सकेंगे। अभी निगम ने शहर से 17 करोड़ से ज्यादा रिकवरी करनी है। इससे अगर लोग घर बैठे ही प्रापर्टी टैक्स भरते है तो काफी फायदा होगा।

साइट जारी कर दी गई

डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर आरके सिंह ने जागरण से बातचीत में बताया कि निगम ने साइट जारी की है। लोग अपना प्रापर्टी टैक्स आनलाइन भर सकते है। इसके लिए कर्मचारियों को भी निर्देश दिए है कि लोगों को इस साइट के बारे में जानकारी दें। ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो सके।

chat bot
आपका साथी