दिवाली से पहले हाली पार्क बनाने का वादा, पहले इंट्री गेट तैयार होंगे

पानीपत शहर के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम की मेयर अवनीत कौर और अधिकारियों ने किया दौरा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:34 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:34 AM (IST)
दिवाली से पहले हाली पार्क बनाने का वादा, पहले इंट्री गेट तैयार होंगे
दिवाली से पहले हाली पार्क बनाने का वादा, पहले इंट्री गेट तैयार होंगे

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम की मेयर अवनीत कौर और अधिकारी हाली पार्क के निर्माण के लिए सक्रिय हो गए हैं। मेयर अवनीत और कमिश्नर आरके सिंह ने मंगलवार को हाली पार्क का निरीक्षण किया। यहां पर ठेकेदार ने वादा किया कि दिवाली से पहले वह अपना काम पूरा कर देंगे। झील बनकर तैयार हो जाएगी। साथ ही बाउंड्री वाल भी बन जाएगी। सबसे पहले इंट्री गेट बनाए जाएंगे। कमिश्नर ने कहा कि अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शहर का ड्रीम प्रोजेक्ट जल्द पूरा होना चाहिए।

मेयर अवनीत कौर ने अधिकारियों से कहा कि काफी समय हो गया है अब। एक प्रोजेक्ट में इतनी देरी नहीं होनी चाहिए। तब ठेकेदार ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से मजदूर चले गए। काम धीमा करना पड़ा। लेकिन अब स्थितियां ठीक हो रही हैं। हाली पार्क में खड़े हैं कंडम वाहन

हाली पार्क में नगर निगम व फायर ब्रिगेड विभाग के कंडम वाहन खड़े होने से निर्माण कार्य में परेशानी आ रही है। निगम व विभाग के वाहन मुख्य रास्ते में ही खड़े होने के कारण निर्माण कार्य के लिए सामग्री भी अंदर जाने में दिक्कत हो रही है। गेट बनने में भी परेशानी आ रही है। जब तक कंडम वाहन पार्क से हटाए नहीं जाते, तब तक गेट नहीं बनाया जा सकता है। इसके कारण अभी तक दो लाख से ज्यादा रुपये की केबल व दो मोटर चोरी हो चुकी हैं। निगम व विभाग के अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। अभी तक कंडम वाहन हटाए नहीं जा सके। रात के समय रास्ता खुला रहता है। इससे पार्क में रखे अन्य सामान चोरी होने का खतरा बना रहता है। 23 एकड़ बन रहा है हाली पार्क व झील

बता दें कि हाली पार्क व झील को 23 एकड़ में बनाया जा रहा है। इस पार्क को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना है। इसका निर्माण कार्य 23 करोड़ 40 लाख रुपये से चल रहा है। पार्क खुला होने के कारण रात को आते है नशेड़ी

हाली पार्क रात को खुला होने के कारण पार्क में रात के समय असामाजिक तत्व आते हैं। नशा करते हैं। कई बार तो आपस में झगड़ा भी करते हैं। नशा करने के बाद शराब की बोतल व अन्य सामान भी पार्क में ही छोड़ जाते हैं। साथ ही पार्क में जिम को भी नुक्सान पहुंचाते हैं। कंडम वाहनों की होनी थी बोली

पार्क में निगम व फायर ब्रिगेड के खड़े वाहनों की बोली होनी थी। इसके कारण पार्क में ही वाहनों को खड़ा कर दिया गया। बोली नहीं होने से इन्हें हटाया नहीं जा रहा। नगर निगम के एमई वीरेंद्र मलिक का कहना है कि पार्क के चारों तरफ कांटेदार तार लगाए जाएंगे। जो कंडम वाहन खड़े हैं, उनको हटवाया जाएगा। अभी तक ये काम हुआ

- ओपन एयर थियेटर : 1.98 करोड़ खर्च किए गए हैं।

- ओपन गार्डन जिम : पार्क में एक ओपन जिम बनाई गई है। 50 उपकरण लगे हैं।

- रेस्टोरेंट : तीन मंजिला बन रहा है। अभी लेंटर दिया गया है।

- आडियो सिस्टम : 1.05 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। अभी इसका निर्माण कार्य निर्माण कार्य चल रहा।

- तीन बड़े गेट होंगे : पार्क और झील में जाने के लिए तीन बड़े गेट बनाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी