शोध से देश का विकास होता है : प्रो. राज नेहरू

नौल्था स्थित गीता इंजीनियरिग कालेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय तकनीकी कान्फ्रेंस का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:20 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:20 AM (IST)
शोध से देश का विकास होता है : प्रो. राज नेहरू
शोध से देश का विकास होता है : प्रो. राज नेहरू

जागरण संवाददाता, पानीपत : नौल्था स्थित गीता इंजीनियरिग कालेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय तकनीकी कान्फ्रेंस का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डा. प्रो. एमएम गोयल (छठे राय वित्त आयोग हरियाणा के सलाहकार) व प्रो. राज नेहरू (उप कुलपति श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय हरियाणा) रहे। डा. प्रेरणा डावर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन एसपी बंसल ने की। वाइस चेयरमैन अंकुश बंसल ने शोधकर्ताओं को कान्फ्रेंस बारे जानकारी दी।

प्रो. एमएम गोयल ने कहा कि कोविड संकट के दौरान मंदी से पीड़ित अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए आवश्यकता का अर्थशास्त्र पर आधारित जीवन शैली और घर को व्यवस्थित करना के बीच एक करीबी संबंध हैं। प्रो. राज नेहरू ने शोध कार्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शोध से ना केवल खुद का, बल्कि देश का विकास होता है। यह देश की उन्नति के लिए नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को शोध कार्य करते रहना चाहिए। वहीं संस्थान की सीईओ सुमेधा कटारिया ने बताया कि कान्फ्रेंस को छह सत्रों में चलाया जाएगा। डीन इंजीनियरिग डा. रमण चड्ढा ने शोध पत्र प्रस्तुत करने के गुर सिखाए व रिसर्च क्षेत्र में आगे आने के लिए युवाओं को प्रेरित भी किया। कान्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश व अन्य सार्क देशों के प्रतिनिधियों ने भी शोध पत्र प्रस्तुत किए। इस मौके पर डा. अमित गुप्ता, पंकज बजाज, दीपक जुनेजा, रवि मलिक मौजूद रहे।

क्विज प्रतियोगिता में न्यूटन टीम ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, पानीपत : सेक्टर 13-17 स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रिसिपल विनीता कुमार तोमर व मुख्य अध्यापिका डा. नीलम वत्स ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। साइंस क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में टीम न्यूटन प्रथम, डेल्टन द्वितीय व रमन तृतीय स्थान पर रही। प्रिसिपल ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि विज्ञान संसार की प्रगति का आधार है। आज सारा संसार विज्ञान और वैज्ञानिकों की खोज से समृद्ध हो रहा हैं। इस मौके पर राकेश सलूजा, अशोक आर्य, सन्नी, रूचि गुप्ता, अंजना सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी