किसानों के कूच के दौरान हरियाणा में लगे पाकिस्तान समर्थक नारे! BJP ने कहा- अब तो इशारे समझो

हरियाणा में किसानों के दिल्‍ली चलो आंदोलन के दौरान की एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई है। इस वीडियो में देशद्रोही नारे सुनाई पड़ र‍हे हैं। एक युवक इसमें पाकिस्‍तान समर्थक नारे लगाता सुनाई दे रहा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 12:00 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 05:43 PM (IST)
किसानों के कूच के दौरान हरियाणा में लगे पाकिस्तान समर्थक नारे! BJP ने कहा- अब तो इशारे समझो
हरियाणा होकर दिल्‍ली कूच करते आंदोलनकारी किसान।

चंडीगढ़/समालखा, जेएनएन। किसानों के दिल्ली कूच आंदोलन में एक अति चिंताजनक वीडियो क्लिप वायरल हो गई है। इसमें कथित रूप से देशद्रोही नारे सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में एक युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता सुनाई दे रहा है। इस दौरान पंजाब के लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंसे भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने से सनसनी फैल गईं है। हरियाणा भाजपा ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है और कहा है कि लोग अब तो इशारे समझें। हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने इस घटना को बेहद गंभीर बताया है।

किसानों का जत्था लेकर दिल्ली जा रहे विधायक बैंस के सामने लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

इस वीडियो की सत्‍यता की अभी पुष्टि नहीं हुई है और दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो क्लिप के वायारल होने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है लुधियाना के आत्मनगर से लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के सामने ही ये नारे लगाए गए हैं। ये वीडियो क्लिप समालखा और सोनीपत के बीच बड़ी गांव की बताई जा रही है। एक वीडियो बैंस ने अपने फेसबुक पेज पर भी लगाया है, जिसमें नाके लागए जाने के बारे में बैंस के पूछने पर अर्धसैनिक बल के जवान कह रहे हैं कि सोनीपत के एसपी के आदेश पर नाका लगा है। एसपी आ रहे हैं।

सिमरजीत बैंस के पीए ने नारे लगाए जाने की बात मानी

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों के संबंध में जब बैंस से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। उनके पीए मनिंदर सिंह मनी ने माना है कि जब वे सोनीपत शहर के पास से गुजर रहे थे तो भीड़ में किसी एक शख्स ने ऐसे नारे लगाए थे।

दूसरी तरफ सोनीपत के एसएसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने जागरण से बातचीत में कहा कि उनकी जानकारी में ऐसा मामला नहीं है। फिर भी वह देख रहे हैं कि ये वीडियो कहां का है। सोनीपत के एएसपी उदय सिंह मीणा का कहना है कि जब बैंस हल्दाना बार्डर पर आए थे, उस समय वह मौके पर मौजूद थे। इस तरह की नारेबाजी जैसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

भाजपा ने कहा अब तो समझ जाइये किसके इशारे पर हो रहा खेल

दूसार ओर, पंजाब से होकर हरियाणा पहुंचे किसान आंदोलन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने को भाजपा ने बेहद गंभीरता से लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार देर रात को कहा कि किसानों के आंदोलन को ढाल बनाकर कुछ अतिवादी किस्म के लोग अपने मंसूबे पूरे करना चाहते हैं। यह न तो किसानों के लिए उचित है और न ही देश-प्रदेश के किसी व्यक्ति के हित में है।

बता दें कि किसानों के दिल्ली कूच आंदोलन में एक आपत्तिजनक वीडियो क्लिप वायरल हुई, जिसे पानीपत और सोनीपत के बीच का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देशद्रोह की भावना स्पष्ट सुनाई पड़ रही है। इस वीडियो क्लिप में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने आंदोलन को अतिवादी किस्म के लोगों के हाथों में बताया

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि इस वीडियो क्लीपिंग से स्पष्ट हो जाता है कि आंदोलन किन हाथों में चला गया है और कहां से कैसे संचालित हो रहा है। धनखड़ ने कहा कि किसानों को अपनी बात कहने का हक है। हमें इस पर ऐतराज नहीं है। तीनों कृषि कानून किसानों के हक में हैं, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस आंदोलन को हवा दी है। यह आंदोलन अब इस मोड़ पर आ गया कि अराजक तथा असामाजिक तत्वों ने इसे जकड़ लिया है। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

धनखड़ ने कहा कि किसानों की बात सुनी जा रही है। वे गलतफहमी का शिकार हैं। कांग्रेस उन्हें बरगलाने का काम कर रही है। इस आंदोलन की आड़ में जो अतिवादी किस्म के लोग अपने हित साधना चाहते हैं, उनसे किसान संगठनों के साथ-साथ बाकी लोगों को भी सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने इस बात से भी इन्कार नहीं किया कि इन अतिवादी लोगों को कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी मूक सहमति दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर, धमकी भरे पोस्‍टर वायरल

यह भी पढ़ें: फिर मसीहा बने सोनू सूद, 12 वर्ष की पीड़ा हुई खत्म और अमन को हरियाणा में मिली नई जिंदगी

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान में स्पिन बाॅलिंग पर खूब जड़े छक्‍के, सियासत की पिच पर फिरकी में बुरे फंसे सिद्धू

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी