मेकिग प्रतियोगिता में प्रियंका व सोमनाथ की टीम रही प्रथम

पानीपत के आइबी पीजी कालेज में कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 10:02 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 10:02 PM (IST)
मेकिग प्रतियोगिता में प्रियंका व सोमनाथ की टीम रही प्रथम
मेकिग प्रतियोगिता में प्रियंका व सोमनाथ की टीम रही प्रथम

जागरण संवाददाता, पानीपत : आइबी पीजी कालेज में कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से विद्यार्थियों के ज्ञान वर्धन के लिए डिजिटल रेवोलुशन पर एमईएमई मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीसीए प्रथम वर्ष के 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य डा. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि भारतीय समाज में तकनीक परिवर्तन के साथ तेजी से बदलाव आ रहे हैं। इन बदलावों को आत्मसात कर हमें तकनीकी परिवर्तन का लाभ लेना चाहिए।

संचालन डा. रंजू ने करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की आगामी ऑनलाइन सेमेस्टर परीक्षाएं भी डिजिटल रेवोलुशन का एक रूप हैं। निर्णायक की भूमिका डा. निधि ने निभाई।

प्रतियोगिता में प्रियंका और सोमनाथ की टीम ने प्रथम, अंजलि और प्रियंका की टीम ने द्वितीय तथा कशिश, गौरव और अंजलि की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डा. विक्रम कुमार, डा. निधि, डा. जोगेश, डा. रंजू मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी