बेलगाम बसें, टक्कर से गिरी महिला, फिर सिर के ऊपर से निकला पहिया, मौत Panipat News

सनौली रोड पर हैदराबादी अस्पताल के सामने हादसा हुआ है। एक महिला बस की टक्कर से गिर गई। इसके बाद उसके ऊपर से पहिया गुजरने से उसकी मौत हो गई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 12:13 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 12:14 PM (IST)
बेलगाम बसें, टक्कर से गिरी महिला, फिर सिर के ऊपर से निकला पहिया, मौत Panipat News
बेलगाम बसें, टक्कर से गिरी महिला, फिर सिर के ऊपर से निकला पहिया, मौत Panipat News

पानीपत, जेएनएन। सनौली रोड पर उत्तर प्रदेश जा रही निजी बस ने डिवाइडर के पास खड़ी महिला को कुचल दिया। बस का पहिया महिला के सिर से गुजर गया। चालक बस को छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। देर शाम तक महिला की पहचान नहीं हो सकी। 

सनौली रोड स्थित हैदराबादी अस्पताल के सामने मूंगफली की रेहडी लगाने वाले खटीक बस्ती निवासी मोहित ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे 45 वर्षीय महिला सड़क पार करने के लिए डिवाइडर के पास खड़ी थीं। इस दौरान पानीपत की तरफ से आ रही निजी बस के चालक ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर से महिला सड़क पर गिर गई और पहिया सिर के ऊपर से गुजर गया। पुलिस यात्रियों को उतार बस को चांदनी बाग थाने ले गई। महिला के शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला के पास से फोन व कागजात कुछ नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। 

लग गया जाम

हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। चालक के फरार होने के कारण बस सड़क पर खड़ी रही। इस कारण जीटीरोड और सनौली रोड पर यातायात बाधित हो गया। इससे लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। 

बसें बन रही काल

सड़कों पर दौड़ रही बसें लोगों के लिए काल बन रही हैं। करीब एक माह पूर्व बरसत रोड स्थित कृपाल आश्रम के पास प्राइवेट बस तालाब में पलट गई थी। दो लोगों की मौत हो गई थी और 25 से अधिक लोग घायल हुए थे। 15 दिन पहले बस अड्डे के पास रोडवेज बस ने  बिशनस्वरूप कॉलोनी की 12वीं की छात्रा को कुचल दिया था।

chat bot
आपका साथी