सब्जियों के दामों में बड़ी गिरावट, जानिए क्‍या कहते हैं कैथल के व्‍यापारी

सब्जियों के दामों में इन दिनों भारी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसमी सब्जियों के दाम 10 से 15 रुपये हो गए हैं। इससे लोगों में खुशी है। वहीं कारोबारियों का कहना है कि आवक बढ़ने की वजह से रेट में कमी आई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 10:55 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 10:55 AM (IST)
सब्जियों के दामों में बड़ी गिरावट, जानिए क्‍या कहते हैं कैथल के व्‍यापारी
मौसमी सब्जियों के दाम कम हो गए हैं।

कैथल, जेएनएन। आम जनता के लिए मौसमी सब्जियां राहत लेकर आई है। जहां सब्जियों के दाम पिछले महीने आसमान छू रहे थे,  अब 10 से 15 रुपये किलो मिल रही है। कारोबारियों का कहना है कि आवक बढ़ने के साथ ही सब्जियों के रेट में कमी आई है। जिससे गृहणियां काफी खुश हैं। गृहणियों का कहना है कि पिछले महीने सब्जियों के दाम इतने बढ़ गए थे कि वह अपनी इच्छा अनुसार सब्जियां भी नहीं खरीद पा रही थी, लेकिन गर्मियों आते ही मौसमी सब्जियों के दामों में कुछ कमी आई है। मौसमी सब्जियों के मंडियों में आने के बाद अब थोड़ा रसोई का बजट में भी सुधार होगा। हरी सब्जियां सेहत के लिए अच्छी होती है। इनके खाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में सब्जियों की कीमत और भी कम होंगी।

सब्जी विक्रेता रामनिवास का कहना है कि सीवन क्षेत्र में अच्छी सब्जियां होती है। उनकी मंडियों में आवक शुरू हो गई है। दाम में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में सब्जियों के रेट में ओर ज्यादा कमी आएगी। घिया सीवन क्षेत्र की आ रही है। भिंडी की भी आवक बढ़ेगी।

सब्जियों की मौजूदा कीमत-

सब्जी प्रति किलो

सब्जियां   पहले     अब

घीया -     20      12

टिंडा -     25       15

खीरा      12       10

कंकड़ी     25       20

भिंडी      40       30

करेला     50      40

पेठा       20       15

लहसुन   110      60

प्याज     25      12 से 15

आलू       12     7 से 8

गोभी       20     -15

टमाटर    30    20

chat bot
आपका साथी