Kaithal Mandi: धान की आवक के साथ दामों में आई तेजी, इस दिन शुरू होगी पीआर की खरीद, जानिए कीमत

किसानों के इस बार 18 से 20 हजार रुपये प्रति एकड़ किसानों लाभ मिल रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद का कार्य एक अक्टूबर से शुरू होगा। बुधवार को शहर की तीनों मंडियों में नौ हजार क्विंटल 1509 धान की खरीद हुई।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 06:16 AM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 07:21 AM (IST)
Kaithal Mandi: धान की आवक के साथ दामों में आई तेजी, इस दिन शुरू होगी पीआर की खरीद, जानिए कीमत
कैथल मंडी में किसानों को मिल रहा है अच्छा भाव।

कैथल, जागरण संवाददाता। कैथल में मौसम साफ होते ही मंडियों में धान की आवक भी तेज हो गई है। बुधवार को किसान किस्म 1509 और पीआर धान लेकर मंडियों में पहुंचे। इस बार किसानों को धान की किस्म 1509 के भाव किसानों को अच्छे मिलने से चेहरे पर रौनक है।

1509 धान की इस समय प्राइवेट खरीद हो रही है

पिछले साल 1400 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल भाव ही 1509 के मिले थे, इस बार हाथ की कटाई वाले धान के 3200 रुपये व कंबाइन की कटाई वाले धान के 3100 रुपये भाव किसानों को मिल रहे हैं। धान लेकर मंडी में आए किसानों ने कहा कि 1509 धान के अच्छे भाव मिलने से फायदा हो रहा है। 18 से 20 हजार रुपये प्रति एकड़ किसानों लाभ मिल रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद का कार्य एक अक्टूबर से शुरू होगा। बुधवार को शहर की तीनों मंडियों में नौ हजार क्विंटल 1509 धान की खरीद हुई। आवक तेज होने के कारण मंडी भी भरने लगी है। 1509 धान की इस समय प्राइवेट खरीद हो रही है।

किसानों के मिल रहे अच्छे भाव

नई अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल गर्ग, उप प्रधान धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि मंडी में धान का सीजन शुरू हो गया है। आवक भी बढ़ने लगी है।किसानों को 1509 के अच्छे दाम मिल रहे हैं। सीजन को लेकर इस बार प्रशासन ने अच्छे इंतजार किए हुए हैं।

एक अक्टूबर से शुरू होगा पीआर की सरकारी खरीद का कार्य

मार्केट कमेटी सचिव सतवीर राविश ने बताया कि मंडी में धान की आवक बढ़ने लगी है। 1509 धान लेकर किसान आ रहे हैं। पीआर की सरकारी खरीद का कार्य एक अक्टूबर से शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां चल रही है। कर्मचारियों को गेट पास काटने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। शहर की तीनों मंडियों में गेट पास काटने की सुविधा रहेगी। नई अनाज मंडी में आवक ज्यादा होने के कारण तीन गेट बनाए गए हैं। यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। बिना गेट पास के एंट्री नहीं होगी। 1509 धान के 3100 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल भाव किसानों को मिल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी