उत्तराखंड के रामनगर तक जाएगी रोडवेज बस, अगले सप्ताह तक चलेंगी बसें

पानीपत रोडवेज की बसें अब उत्तराखंड के रामनगर तक चलाई जाएंगी। विधायक महिपाल ढांडा ने रोडवेज विभाग को इस संबंध में पत्र लिखा था। अब मंजूरी मिल चुकी है। इसमें बुलंदशहर गोंडा व रामनगर तक एक-एक बस चलाई जाएगी। इन बसों का परमिट जल्द ही जारी किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:11 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:11 AM (IST)
उत्तराखंड के रामनगर तक जाएगी रोडवेज बस, अगले सप्ताह तक चलेंगी बसें
उत्तराखंड के रामनगर तक जाएगी रोडवेज बस, अगले सप्ताह तक चलेंगी बसें

जागरण संवाददाता, पानीपत : पानीपत रोडवेज की बसें अब उत्तराखंड के रामनगर तक चलाई जाएंगी। विधायक महिपाल ढांडा ने रोडवेज विभाग को इस संबंध में पत्र लिखा था। अब मंजूरी मिल चुकी है। इसमें बुलंदशहर, गोंडा व रामनगर तक एक-एक बस चलाई जाएगी। इन बसों का परमिट जल्द ही जारी किया जाएगा। अगले सप्ताह तक इन तीनों बसों को विधायक महीपाल ढांडा व जीएम विकास नरवाल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

बुलंदशहर, गोंडा व रामनगर की बसें चलने से जिले में काम करने वाले मजदूरों को फायदा होगा। पानीपत औद्योगिक क्षेत्र का हब है। यहां नेपाल से उत्तराखंड के रामनगर से होते हुए काम की तलाश में हजारों की संख्या में श्रमिक आते हैं। जब उन्हें यहां से वापस जाना होता है तो चार से पांच बसों को बदलना पड़ता है। इन बसों के चलने से श्रमिकों को राहत मिलेगी। प्रथम चरण में ट्रायल के तौर पर एक-एक बसें चलाई जाएगी। इसके बाद सवारियों की संख्या को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

अभी परमिट की वजह से अटका हैं काम

तीनों बसों को चलाने के लिए परमिट के लिए मंजूरी मिलनी बाकी है। इसके बाद किलोमीटर तय कर किराया निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए रूट तय किए जाएंगे। सोमवार तक परमिट मिलने की उम्मीद हैं। 153 बसें हैं रोडवेज के पास

इस समय डिपो में 153 रोडवेज बसें हैं। इसके अलावा 25 बसों को किलोमीटर स्कीम के तहत लगाया हुआ है। इनमें से स्कीम की बसों के हालात ही ठीक हैं। इन्हें ही लंबे रूट पर लगाया जाएगा। इसके लिए जीएम ने बसों की रिपोर्ट मांगी है। इन बसों को प्रस्तावित तीनों लंबे रूट पर चलाया जा सकें। औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी रफ्तार

बुलंदशहर, गोंडा व उत्तराखंड के गांडा के लिए बसें चलने से श्रमिकों की संख्या भी बढ़नी निश्चित हैं। इससे औद्योगिक इकाई को नई रफ्तार मिलेगी। इससे रोडवेज के राजस्व में भी सुधार आएगा। बसें चलाने के लिए तैयारियां पूरी

रोडवेज जीएम विकास नरवाल ने बताया कि बुलंदशहर, गोंडा व रामनगर के लिए बसें चलाने के लिए रोडवेज की पूरी तैयारी हैं। विधायक महीपाल ढांडा की मांग अनुसार की बसों चलाया जाएगा। अभी परमिट मिलना बाकी है। जल्द ही बसें चलाएंगे।

chat bot
आपका साथी