Khelo India: खेलो इंडिया की तैयारियां शुरू, एक और दो दिसंबर को शाहाबाद में होगा ट्रायल

हरियाणा में खेलो इंडिया के लिए तैयारी शुरू हो गई है। एक और दो दिसंबर को शाहाबाद के मारकंडेश्वर स्टेडियम में खेलो इंडिया के लिए ट्रायल होंगे। पांच से 14 फरवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स होना तय हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 02:05 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 02:05 PM (IST)
Khelo India: खेलो इंडिया की तैयारियां शुरू, एक और दो दिसंबर को शाहाबाद में होगा ट्रायल
खेलो इंडिया की तैयारी शुरू हो गई है।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता।  खिलाड़यों के लिए बड़ी खबर है। खेलो इंडियो के लिए ट्रायल होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स में प्रतिभा दिखाने वाले खिलाडि़यों के लिए सुनहरा मौका है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कुरुक्षेत्र खेल विभाग ने तैयारियां शुरू की दी हैं। पांच से 14 फरवरी तक होने वाले इन खेलों में हिस्सा लेने वाले हाकी खिलाड़ियों के लिए एक व दो दिसंबर को शाहाबाद में मारकंडेश्वर स्टेडियम में ट्रायल होगी। इस ट्रायल में प्रदेश की हाकी टीम का चयन किया जााएगा। जिला खेल अधिकारी की ओर से इसके लिए प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

गौरतलब है कि पांच से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में 25 खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों में अंडर-18 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियां हिस्सा ले सकेंगे। इन खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 को लेकर प्रदेश के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। कोरोना की तीसरी संभावित लहर को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों से इन्हें स्थगित करने का फैसला लिया था। सरकार कोरोना की वजह से कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती थी। इन खेलों में आठ हजार से अधिक खिलाड़ियों के हिस्सा लेने का अनुमान है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी प्रदेश को करनी है। इनमें से हाकी के मुकाबले शाहाबाद में होने हैं।

एक व दो दिसंबर को होंगे ट्रायल

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अनिता भाटिया ने बताया कि हाकी टीम के लिए लड़कियों का ट्रायल एक दिसंबर और लड़कों का ट्रायल दो दिसंबर को शाहबाद हाकी स्टेडियम में होगा। इस ट्रायल में अंडर-18 आयुवर्ग के खिलाड़ी जिनका जन्म एक जनवरी 2003 के बाद का हो वह इसमें भाग ले सकता है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी