Haryana weather/rain update: हरियाणा में प्री मानसून ने दी गर्मी से राहत, 17 तक बारिश के आसार

हरियाणा में प्री मानसून पहुंच चुका है। तीन दिन से बारिश का दौर जारी है। इससे गर्मी से राहत मिली है। हालांकि बिजली कटों ने परेशान कर रखा है। नालों और सड़कों पर जलजमाव ने परेशानी बढ़ाई है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जून तक अच्छी बारिश की संभावना है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 01:34 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 01:34 PM (IST)
Haryana weather/rain update: हरियाणा में प्री मानसून ने दी गर्मी से राहत, 17 तक बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो मानसून भी समय पर आ जाएगा।

पानीपत, जेएनएन। हरियाणा में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश होने से गर्मी से से राहत मिली है। तापमान में गिरवाट रही। रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। सुबह हवा में ठंडक महसूस की गई। वीरवार को तेज बारिश होने से मौसम में बदलाव शुरू हो गया। रात आंधी आने से सैकड़ों खंभे टूट गए। तीसरे दिन भी खंभों को बदला नहीं जा सका बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।

आंधी बारिश से डैमेज हो चुके खंभों को बदले का काम जारी है। रविवार को सेक्टर 29, सेक्टर 25 सेक्टर 11-12, अनाज मंडी शैड एरिया में भी सुबह पांच घंटे के बिजली कट लगे।

17 तक बारिश के आसार 

मौमस विभाग के अनुसार मानसून भी आ जाएगा। इसलिए 17 जून तक अच्छी बारिश की संभावना है। रविवार को को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम आर्द्रता 90 व न्यूनतम 50 फीसद मापी गई। हवा की गति सात किमी प्रति घंटा रही।

वायु गुणवत्‍ता में सुधार 

वायु गुणवत्‍ता में सुधार हुआ। बारिश होने से वायु गुणवत्ता सुधर गई। एक दिन पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स 181 दर्ज किया गया था जो रविवार को 42 अंक रहा। 100 अंक से नीचे वायु प्रदूषण बेहतर स्थिति में गिना जाता है।

नालों की सफाई नहीं सड़कों पर पानी

नालों ड्रेन की मानसून से पहले सफाई न होने के कारण सड़कों गलियों में पानी भर गया। प्रशासन ने हालत को देखते हुए नाला गैंग को जल्द से जल्द नालों की सफाई के आदेश दिए हैं। ड्रैन की सफाई के भी संबंधित विभागों को आदेश दिए गए हैं।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी