पानीपत में तापमान 43 डिग्री गर्म हवाएं चली, बिजली निगम हांफा, 14 घंटे का लगा कट

एक तरफ गर्मी के तेवर चढ़ रहे हैं। वहीं बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान हो रहे हैं। पानीपत के कई इलाकों में 14 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह रही है। 12 से 14 घंटे के लगे कट-कट के चलते तहसील में रजिस्ट्री का काम भी रहा बाधित।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 05:59 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 05:59 PM (IST)
पानीपत में तापमान 43 डिग्री गर्म हवाएं चली, बिजली निगम हांफा, 14 घंटे का लगा कट
पानीपत के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित।

पानीपत, जेएनएन। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। दिन भर गर्म हवाओं के थपेड़े में रहा शहर 43 डिग्री तापमान पहुंचने से बिजली निगम हांफ उठा। 12-14 घंटे तक शहर के पास इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आपूर्ति का सिस्टम लोड सहन नहीं कर ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ गए। ओवर लोड होने के कारण बार-बार कट लगे।

बुधवार को 12 से 14 घंटे के लंबे कटों के कारण हा-हाकार की स्थिति रही। पेयजल आपूर्ति तक नहीं मिल सकी। परेशान लोग निगम के फोन खड़खड़ाते रहे, लेकिन अधिकारियों ने फोन भी नहीं सुने। माडल टाउन में विराट नगर शांति नगर में 14 घंटे का बिजली नहीं मिलने पर मौके पर एक्सईएन संजीव कुमार की टीम पहुंची। बिजली विभाग की टीम ने फाल्ट तलाश किए। ट्रांसफार्मर ओवर लोड मिला। एक्सईने मौके पर आश्वासन दिया कि ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। फिलहाल अन्य फीडरों से बिजली की आपूर्ति दी जाएगी। शांति नगर विराट नगर के लोगो ने शहरी विधायक से लेकर सांसद तक को फोन किया। उसके बाद आपूर्ति में नियमित नहीं हो सकी।

तहसील में नहीं हो सकी रजिस्ट्री

12-14 घंटे का कट लगने के कारण तहसील में रजिस्ट्री नहीं हो सकी। बहुत लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। नगर निगम पालिका बाजार, ताउ देवी लाल कांपलेक्स में बिजली कट के कारण प्रापर्टी आइडी बनाने आने वाले परेशान रहे है। तहसील कैंप की अंजली, सुषमा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से डीम लाइट आ रही है। जिससे फ्रीज आरो, इलेक्ट्रिक इक्यूपमेंट फूंक चुके हैं।

रात को नहीं सो पाए 

रात को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हवा तक नहीं चली। गर्मी अधिक होने बिजली कट होने के कारण लोग सो तक नहीं पाए। पूरी-पूरी रात जागकर गुजाराने पर लोग मजबूर हो रहे हैं।

95 लाख यूनिट बिजली की खपत रोजाना

सर्दियों में 65-70 लाख यूनिट बिजली की खपत रोजाना होती है। वर्तमान में 95 लाख यूनिट बिजली की खपत हो गई है।

ओवर लोड, रोटर स्विच ने कट बढ़ाए

बिजली निगम के एक्सईएन संजीव कुमार ने बताया कि लोगों ने लोड बढ़ा लिए हैं। रिकार्ड में नही बढ़वाएं है। रोटरी स्विच का इस्तेमाल कर रहे हैं एक ट्रांसफमर की लाइट जाने पर दूसरे से जो़ड़ लेते है जिससे ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। ओवर लोड होने के कारण कट बढ़ रहे हैं। 

इन क्षेत्रों में 14 घंटे अधिक कट

शांति नगर, विराट नगर , अंसध रोड,बिशन स्वरूप कालोनी, तहसील कैंप, सेक्टर 13-17, पालिका बाजार, इंसार बाजार शामिल रहे। अमर भवन चौक, गीता कालोनी। गीता कालोनी के अजय सिगंला ने बताया कि पिछले 10 दिनों से रोजाना 5-7 घंटे के कट लग रहे है जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।

उद्योगों के साथ-साथ घरेलू मांग बढ़ी

लाक डाउन हटने के बाद सभी उद्योग चलने लगे हैं बाजार व बंद प्रतिष्ठान, शोरूम माल खुले गए हैं इनकी बिजली की मांग बढ़ गई है। तापमान 43 डिग्री पार करने से एसी कूलर ज्यादा चलने लगे हैं जिससे ट्रांसफार्मर ओवर लोड हो चुके हैं। 

बिजली कर्मचारी भी ओवर लोड 

बिजली की मांग बढ़ने, ओवर लो़ड होने से कट लगने, ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उढ़ने से बिजली कर्मचारी भी ओवर रोड हो गए हैं। कंप्लेंट ज्यादा होने के कारण कर्मचारियों पर दबाव बढ़ गए। कर्मचारियों के सुरक्षा के लिए बिजली निगम ने हाल ही में जागरूकता कैंप लगाकर कर्मचारियों को सेफ्टी को लेकर जागरूक गकिया। \\B\\B

वोल्टेज सेंसर हेल्मेट बांटी

बिजली कर्मचारी जो फिल्ड में फाल्ट ठीक करने के लिए काम करते हैं। उन्हें वोल्टेज सेंसर हेलमेंट दी गई है। कर्मचारियों को गल्बस, हेलमेंट, सुरक्षा बेल्ट, लगाकर काम करने की हिदायत दी गई है।

chat bot
आपका साथी