भगवान की भक्ति से मिलती है शक्ति: सुभाष कुहाड़

रघुनाथ मंदिर माडल टाउन में चल रहे गणेश महोत्सव में मुख्य अतिथि जाट धर्मार्थ सभा के जिला प्रधान सुभाष कुहाड़ समाजसेवी चंद्रप्रकाश गुगलानी मोहिनी गुगलानी विशिष्ट अतिथि राजवीर सिंह तंवर ने शिरकत की। सभी ने पूजा अर्चना के बाद संकीर्तन में भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:30 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:30 PM (IST)
भगवान की भक्ति से मिलती है शक्ति: सुभाष कुहाड़
भगवान की भक्ति से मिलती है शक्ति: सुभाष कुहाड़

जागरण संवाददाता, समालखा : रघुनाथ मंदिर, माडल टाउन में चल रहे गणेश महोत्सव में मुख्य अतिथि जाट धर्मार्थ सभा के जिला प्रधान सुभाष कुहाड़, समाजसेवी चंद्रप्रकाश गुगलानी, मोहिनी गुगलानी, विशिष्ट अतिथि राजवीर सिंह तंवर ने शिरकत की। सभी ने पूजा अर्चना के बाद संकीर्तन में भाग लिया।

महिला कीर्तन मंडली ने भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंदिर कमेटी की ओर से मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। भंडारा लगाने वाले अशोक और आशा हुड़िया को भी सम्मानित किया। बजरंग सेवा मंडल के सदस्यों ने भी गणपति के भजन गाए। भक्तों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।

मुख्यातिथि सुभाष कुहाड़ ने कहा कि भक्ति में बहुत शक्ति होती है। मन से की गई भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती है। धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए भी यह जरूरी है। सभी को सत्संग के लिए कुछ क्षण निकालना चाहिए। इस अवसर पर नरेश कौशिक, नरेंद्र शर्मा, कुलभूषण अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी