प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अवैध रूप से चल रहे 7 उद्योगों को क्लोजर नोटिस थमाया

कोरोना में आक्सीजन की कमी। उखड़ती सांसों के बावजूद अवैध ईधन जलाकर वातावरण में जहर घोल रहे उद्योग थमने का नाम नहीं ले रहे। बोर्ड की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बबैल रोड के आसपास छापेमारी की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 08:49 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 08:49 AM (IST)
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अवैध रूप से चल रहे 7 उद्योगों को क्लोजर नोटिस थमाया
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अवैध रूप से चल रहे 7 उद्योगों को क्लोजर नोटिस थमाया

जागरण संवाददाता, पानीपत : कोरोना में आक्सीजन की कमी। उखड़ती सांसों के बावजूद अवैध ईधन जलाकर वातावरण में जहर घोल रहे उद्योग थमने का नाम नहीं ले रहे। बोर्ड की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बबैल रोड के आसपास छापेमारी की।

बोर्ड की टीम ने छापेमारी के दौरान बबैल रोड व इसके आसपास अवैध रूप से चल रहे सात उद्योगों को पकड़ा। इन उद्योगों में बेडशीट और कंबल पर स्टीम प्रेस का काम होता है। बिना किसी अनुमति के इन उद्योगों में ब्वायलर चलाकर स्टीम ली जाती है। ब्वायलरों में वेस्ट जलती मिली। वेस्ट से काला धूंआ वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। इन सभी उद्योगों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सेंपल लिए। उद्योगों में कोई लाग बुक, ईटीपी नहीं मिला। बोर्ड से कोई कंसेंट में भी इन उद्योगों ने नहीं ले रखी।

मिक कंबल, 3-डी चादर के बड़े उद्योगों के लिए इन उद्योगों में स्टीम प्रेस का काम होता है। उद्योगों को सात दिन का क्लोजर नोटिस जारी कर दिया गया है। इन उद्योगों के बिजली कनेक्शन काटने के साथ ही एन्वायरमेंट कोर्ट में मामला दर्ज होगा। साथ ही विभागीय कार्रवाई होगी। पिछले चार दिनों से बोर्ड अवैध रूप से चल रहे उद्योगों में छापेमारी कर रहा है। इन उद्योगों को पकड़ा गया

1. हर्ष हैंडलूम बबैल नाक

2. रंगोली एंटरप्राइजिज

3. गंगोत्री टेक्सटाइल

4. रोशनी टेक्सटाइल

5. रमन इंडस्ट्रीज बबैल चौक

6. गुरुनानक होम फर्निशिग काबुली बाग

7. पंजाब थर्मा पैक छोटू राम चौक बबैल मोड़ टीम के पहुंचते ही उद्योग बंद कर भागे उद्यमी

जैसे ही प्रदूषण नियंत्रण की बोर्ड बबैल नाका व मोड के पास लगे उद्योगों में छापेमारी के लिए पहुंची, कई उद्यमी उद्योगों को बंद करके भाग खड़े हुए। बोर्ड की टीम ने दूसरे दिन फिर से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान गुरुनानक होम फर्निंशिग, पंजाब थर्मा पैक फर्म को पकड़ा गया। सीएम विडों में शिकायत दर्ज

आरटीआइ एक्टिविस्ट बिजेंद्र ने इस क्षेत्र में प्रदूषण फैला रहे उद्योगों की शिकायत की थी। यहां आसपास अनेक उद्योगों काला धुआं छोड़ रहे है। आसपास में बसी रिहायशी कालोनी के लोग इस प्रदूषण से परेशान हैं। सभी उद्योगों को सात दिनों का नोटिस दिया गया है। इन उद्योगों को खिलाफ एन्वायरनमेंट कोर्ट में मामला दर्ज होगा। इन उद्योगों में वेस्ट से बवायलर चलाए जा रहे हैं। उद्योगों के खिलाफ छह माह की सजा हो सकती है। उद्योगों के बिजली कनेक्शन काटने के लिए बिजली निगम को निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड के मुख्यालय के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई है।

- कमलजीत सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पानीपत

chat bot
आपका साथी