विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पहल, कैथल में लगाए जाएंगे 3 हजार पौधे

पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। इस बार कैथल में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पहल करते हुए पर्यावरण दिवस पर रखा तीन हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। कैथल की हर राइस मिल और ईंट भट्टों संचालकों को जारी किया पत्र।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 01:34 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 01:34 PM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पहल, कैथल में लगाए जाएंगे 3 हजार पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस पर कैथल में तीन हजार पौधों का लक्ष्‍य।

कैथल, जेएनएन। देशभर में पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। इस बार पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। बोर्ड की तरफ से इस बार करीब तीन हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

पांच जून को बोर्ड की टीम शहर में विभिन्न स्थानों पर करीब 100 फलदार और छायादार पौधे लगाएगी। बोर्ड के रीजनल ऑफिसर राजेंद्र शर्मा अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा बोर्ड की तरफ से सभी राइस मिल संचालकों और ईंट भट्ठा संचालकों को पत्र लिखा गया है। जिले में करीब 100 राइस मिल और करीब 100 भट्ठे हैं। इन्हें 50-50 पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

पौधे लगाने के बाद इन्हें इनकी देखभाल की शपथ भी दिलवाई जाएगी। शहर की समाजसेवी संस्थाओं और आम लोगों को भी पौधे लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बोर्ड का उद्देश्य है कि शहर में पांच जून को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं।

पर्यावरण प्रदूषण को रोकने में सहायक हैं पौधे

वाहनों से निकलने वाले धुंए और कचरे में आगजनी के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर बढ़ जाता है। बढ़ते प्रदूषण के स्तर से गले में खराश, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की समस्या हो सकती है। वायु में प्रदूषण के स्तर को रोकने के लिए पौधरोपण करना अनिवार्य होता है। पौधे हमें ऑक्सीजन भी देते हैं और अन्य प्रकार से भी पौधे सहायक होते हैं। जितने ज्यादा पौधे होंगे वायु में प्रदूषण का स्तर उतना ही कम रहेगा और लोगों को सांस लेने के लिए शुद्ध वायु मिलेगी।

बता दें कि पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल भी जरूरी होती है।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। बोर्ड की तरफ से अभियान चलाकर शहर में पौधे लगाए जाएंगे। इस बार अभियान से राइल मिल संचालकों और ईंट भट्ठा संचालकों को भी जोड़ा जा रहा है। जिले भर में करीब तीन हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

chat bot
आपका साथी