यमुनानगर में होमगार्ड को पुलिसकर्मी दिला रहा था सरकारी नौकरी, ठग लिए दो लाख 45 हजार

यमुनानगर में होमगार्ड से ठगी का मामला सामने आया है। ठग करने वाला कोई और नहीं बल्कि हरियाणा पुलिस का जवान है। उसने होमगार्ड को सरकारी नौकरी लगवाने का विश्‍वास दिलाया। इसके बाद दो लाख 45 हजार ठग लिए।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:45 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 05:45 PM (IST)
यमुनानगर में होमगार्ड को पुलिसकर्मी दिला रहा था सरकारी नौकरी, ठग लिए दो लाख 45 हजार
यमुनानगर में होमगार्ड से ठगी की गई।

यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर के आमवाला गांव निवासी दीपचंद से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर विक्रांत यादव नाम के पुलिसकर्मी ने दो लाख 45 हजार रुपये ठग लिए। कई महीने के बीतने के बाद जब उसकी नौकरी नहीं लगी, तो आरोपितों से पैसे वापस मांगे। आरोपितों ने पैसे देने से इंकार कर दिया और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। परेशान होकर दीपचंद ने पुलिस को शिकायत दी। जांच के बाद केस दर्ज किया गया।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, दीपचंद 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद हरियाणा होमगार्ड बटालियन में जठलाना थाना में नौकरी कर रहा था। वर्ष 2017 में झज्जर जिले के गांव खेडीखुमार निवासी विक्रांत यादव के साथ उसकी जान पहचान हो गई। विक्रांत यादव पुलिस में तैनात है। इस दौरान विक्रांत ने बताया था कि वह सीएम सिक्योरिटी में तैनात है।

अधिकारियों के साथ अच्छी जान पहचान है। वह सरकारी नौकरी लगवा देगा। जिस पर दीपचंद उसकी बातों में आ गया। मार्च 2020 में विक्रांत ने उसे क्लर्क के पद पर लगवाने का वादा किया। इसके लिए दो लाख 45 हजार रुपये की मांग की। जिस पर दीपचंद तैयार हो गया। आरोपित ने यह पैसा अपनी पत्नी शालू के खाते में डलवाया। जब कई महीने बीत गए और उसकी नौकरी नहीं लगी, तो आरोपितों से पैसे वापस मांगे, तो आरोपितों ने इंकार कर दिया था।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: बेटी पूरे कर रहे टैक्सी चालक पिता के ख्‍वाब, भाई ने दिया साथ तो कामयाबी को बढ़े हाथ

यह भी पढ़ें: पानीपत में बढ़ रहा कोरोना, बच्‍चों को इस तरह बचाएं, जानिये क्‍या है शिशु रोग विशेषज्ञ की सलाह

यह भी पढ़ें: चोट से बदली पानीपत के पहलवान की जिंदगी, खेलने का तरीका बदल बना नेशनल चैंपियन

chat bot
आपका साथी