पुलिस की छापेमारी, 22 बोतल अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

मादक पदार्थ व अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ जिला पुलिस ने अभियान चलाया है। शुक्रवार को भी पुलिस ने अलग अलग एरिया से दो लोगों को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:54 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:54 PM (IST)
पुलिस की छापेमारी, 22 बोतल अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
पुलिस की छापेमारी, 22 बोतल अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पानीपत : मादक पदार्थ व अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ जिला पुलिस ने अभियान चलाया है। शुक्रवार को भी पुलिस ने अलग अलग एरिया से दो लोगों को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे 22 बोतल अवैध देशी शराब भी बरामद की है। एक आरोपित महमदपुर का ओमप्रकाश व दूसरा डाबर कालोनी का राजेश है।

थाना सदर पुलिस की एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान महमदपुर स्कूल के पास थी। सूचना मिली की ड्रेन पुल के पास एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दे अवैध रूप से शराब बेच रहे ओमप्रकाश को पकड़ा और उससे 12 बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना सदर में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

इसी तरह एक टीम ने शुक्रवार को गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर दबिश देते हुए महादेव कालोनी से राजेश निवासी डाबर कालोनी 10 बोतल अवैध देशी शराब के साथ काबू किया। किला थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी